8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Crime : कोटा में खंजर से वार कर युवक की बेरहमी से हत्या, गोद में बैठी मासूम बेटी बाल-बाल बची

Kota Murder : कोटा के रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात लाडपुरा इलाके के इमली चौक में रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Apr 08, 2026

kota murder

मृतक मोहम्मद सलमान। फोटो पत्रिका नेटवर्क

कोटा। रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात लाडपुरा इलाके के इमली चौक में रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई। हमले के दौरान मृतक की गोद में उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी भी मौजूद थी, जो इस हमले में घायल हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है, जो कूलर बॉडी बनाने का काम करता था।

पुलिस के अनुसार सलमान का मोहल्ले के ही सोहेल नामक युवक से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि आरोपी सोहेल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। उसके एक हाथ में मिर्च पाउडर और दूसरे हाथ में खंजर था। सबसे पहले उसने सलमान की आंखों में मिर्च झोंक दी, जिससे वह कुछ समय के लिए असहाय हो गया।

इसके बाद आरोपी ने सलमान पर खंजर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके पेट पर आधा दर्जन वार किए गए, जिससे उसकी आंतें तक बाहर आ गईं। हमले के दौरान सलमान अपनी गोद में बेटी को लिए हुए था और खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसकी बेटी भी खंजर की चपेट में आ गई और घायल हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि बच्ची को गंभीर चोट नहीं आई।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

सीआइ महेन्द्र मारू ने बताया कि घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल सलमान को एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभ में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन सलमान की मौत के बाद इसमें हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

रंजिश के चलते हमला

प्रारंभिक जांच में मामला रंजिश का सामने आया है। आरोपी ने पूरी योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
दिलीप सैनी, एडिशनल एसपी, कोटा शहर