8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मंडी में किया प्रदर्शन

स्थानीय कृषि उपज मंडी में चल रहे एफसीआई के समर्थन मूल्य गेहूं खरीद केंद्र और राजफैड द्वारा संचालित चना, सरसों खरीद केंद्र पर हो रही है। अव्यवस्थाओं और तुलाई में किसानों की परेशानियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए उप तहसील पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

2 min read
Google source verification
Bundi : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मंडी में किया प्रदर्शन

कापरेन. समर्थन मूल्य पर खरीद व्यवस्था में सुधार, गुणवत्ता में छूट की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान।

कापरेन. स्थानीय कृषि उपज मंडी में चल रहे एफसीआई के समर्थन मूल्य गेहूं खरीद केंद्र और राजफैड द्वारा संचालित चना, सरसों खरीद केंद्र पर हो रही है। अव्यवस्थाओं और तुलाई में किसानों की परेशानियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए उप तहसील पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।


कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ. पन्ना लाल मीणा की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए मंडी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ नारेबाजी कर विरोध जताया। खरीद केंद्र पर एफसीआई के गुणवत्ता निरीक्षक लालचंद मीणा को खरीखोटी सुनाई और गुणवत्ता मापदंड के नाम पर किसानों के गेहूं नापास कर परेशान करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गिरदावरी खाता संख्या, गुणवत्ता, लस्टर आदि के नाम पर गेहूं को नापास किया जा रहा है, जिससे किसान रोजाना चक्कर काट रहे हैं।


तुलाई के अभाव में खराब मौसम होने के बावजूद कई दिनों से किसानों के ढेर खुले परिसर में पड़े हुए हैं। पहले ही क्षेत्र में कटाई के दौरान बारिश होने से करीब नब्बे फीसदी किसानों की उपज भीग चुकी है और गेहूं की चमक फीकी पड़ गई है। पैदावार आधी रह गई है। इसके बावजूद मापदंड और नियम बताकर खरीद नहीं की जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गिरदावरी में खाता संख्या से पंजीयन का मिलान, गुणवत्ता, के नाम पर किसानों को परेशान करना बंद होना चाहिए। गुणवत्ता निरीक्षक को खरी खोटी सुनाते हुए किसानों को परेशान नहीं करने और गेहूं की खरीद करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। बाद में कार्यकर्ता मंडी में राजफैड के चना व सरसों खरीद केंद्र पर पहुंचे। जहा किसानों ने खरीद को लेकर परेशानी बताई। कार्यकर्ताओं ने खरीद केंद्र प्रभारी राधेश्याम वर्मा, संवेदक देवराज को खरी खोटी सुनाते हुए चने खरीद में छनाई के नाम पर नापास करने के आरोप लगाते हुए किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया और बिना सफाई, छनाई के चने की खरीद की मांग की गई।

ग्रेडिंग कर चने केंद्र पर लाने के बावजूद छलनी लगाई जा रही है। मंडी में विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता उपतहसील पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन देने में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. पन्नालाल मीणा, मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद गुर्जर, वरिष्ठ नेता डॉ. राजेश व्यास, रघुवीर मीणा, हारून पठान, मनोज शर्मा, अरुण मीणा, फिरोज मंसूरी, आकाश चौहान, दानबिहारी मीणा, जीतू खींची, जयलाल मीणा, गजानंद डोई, कालू राठौर, भोजराज मीणा,सुरेश गुर्जर,गोङ्क्षवद गुर्जर सुरेश मीणा, वाजिद अली, मस्तराम मीणा, मनीष मेघवाल आदि शामिल हैं।