8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : मारपीट में घायल की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

रायथल थाना क्षेत्र के बंबोरी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट एक जने की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर विरोध में मृतक के परिजनों ने मोर्चरी के बाहर धरना भी दिया।

2 min read
Google source verification
मारपीट में घायल की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बूंदी. जिला अस्पताल परिसर में परिजनों से समझाइश करते हुए।

बूंदी. रायथल थाना क्षेत्र के बंबोरी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट एक जने की मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर विरोध में मृतक के परिजनों ने मोर्चरी के बाहर धरना भी दिया। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक निर्मला मृतक के परिजनों से समझाइश की। इस दौरान कोतवाली एवं रायथल थाने के जवान मोर्चरी के बाहर तैनात रहे।
जानकारी अनुसार बंबोरी गांव में 16 मार्च की रात हुई हिंसक झड़प में दुर्गालाल बैरवा (47) घायल हो गया, जिसने उपचार के दौरान 22 दिन बाद दम तोड़ दिया, पुलिस घटना को पहले ‘सामान्य चोट’ मानकर देख रही थी, ऐसे में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, वहीं अब मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। घटना में दुर्गालाल के अलावा उसकी पत्नी एवं भाई के साथ घायल हुए थे और उनका उपचार भी करवाया गया था। उस वक्त पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की गंभीर चोट सामने नहीं आई थी। मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। इधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

जमीन विवाद बना झगड़े की जड़
पुलिस उपाधीक्षक अशोक जोशी के अनुसार, बंबोरी गांव में बैरवा समाज के मंदिर के पास एक खाली भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक दुर्गालाल का घर इसी भूखंड के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग उस खाली जमीन पर मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढिय़ा बनाना चाहते थे, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर 16 मार्च की रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद ने ङ्क्षहसक रूप ले लिया। झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उस समय की मेडिकल जांच में किसी भी घायल की स्थिति गंभीर नहीं बताई गई थी।

पुलिस के प्रति जताया रोष
मृतक के पुत्र सुनील बैरवा ने मोर्चरी के बाहर बताया कि आरोपियों ने उसके पिता पर धारदार हथियारों से हमला किया था। सुनील का आरोप है कि उसके पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी थी, काफी मात्रा में खून निकल गया था। यही चोट बाद में उनकी मौत का कारण बनी। उनका आरोप है कि घटना के इतने दिनों बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी खूलेआम घूम रहे है और धमकियां भी दे रहे है। मोर्चरी पर धरने के बाद मृतक के परिजन कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को मामले एवं पुलिस कार्रवाई से अवगत कराया। एडीएम के आश्वासन पर परिजन शव लेकर लौट गए।

पूर्व में झगड़े की रिपोर्ट दर्ज है। घायल दुर्गालाल सहित अन्य को मेडिकल मुआयना भी करवाया गया था। बूंदी में एक्सरे एवं सीटी स्कैन भी हुआ है। इसमें आरोपी भी गिरफ्तार किए है। अब मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही नई धाराएं जोड़ी जा सकेगी। पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है।
हरलाल, थानाधिकारी, रायथल