बूंदी

भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

प्रदेश में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लोगों पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बूंदी जिला कलक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Jul 15, 2021
भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बूंदी. प्रदेश में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लोगों पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बूंदी जिला कलक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
केशवरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिलेश जैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। गेट पर मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे। कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई। झालरापाटन में कृष्णा वाल्मीकि की नृशंस हत्या कर, वारदात के वीडियो वायरल किए गए। इससे समाज में रोष व्याप्त हो गया। भरतपुर में दलित सांसद की गाड़ी पर पथराव किया गया। पुलिस अब कहीं दिखाई नहीं पड़ रही। ऐसे में मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। विधायक मेघवाल ने कहा कि पुलिस का अब अपराधियों में कोई खौफ नहीं रहा। जबकि लोगों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष जैन ने कहा कि सरकार की नाकामियों पर चुप नहीं बैठेंगे। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को सखालों के पीछे भेजकर फांसी की सजा दिलाएं। यहां कार्यकर्ता पहले जिला कलक्टर को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े और कक्ष के बाहर धरना देकर बैठ गए। बाद में समझाइश पर माने।
प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल, शहर अध्यक्ष महावीर खंगार, करवर मंडल अध्यक्ष मुकेश जिंदल, लाखेरी मंडल अध्यक्ष साहब लाल, केपाटन प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा, नैनवां प्रधान पदम नगर, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैथलिया, पार्षद मुकेश माधवानी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चौथमल सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूपुर मालव, ओम धगाल, सुरेंद्र नागर, शुभम शर्मा, हेमराज राठौर, शैतान सिंह मीणा, राजकुमार नामा, पंकज जैन आदि मौजूद थे।

Published on:
15 Jul 2021 06:27 pm
Also Read
View All