हिण्डोली विधायक एवं राज्यमंत्री अशोक चांदना ने गुरुवार को ग्राम पंचायत देवजी का थाना व विजयगढ़ के एक दर्जन गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों से निस्तारण करवाया।
राज्यमंत्री चांदना ने जन सुनवाई में किया समस्याओं का निस्तारण
हिण्डोली. हिण्डोली विधायक एवं राज्यमंत्री अशोक चांदना ने गुरुवार को ग्राम पंचायत देवजी का थाना व विजयगढ़ के एक दर्जन गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों से निस्तारण करवाया। दोपहर डेढ़ बजे राज्यमंत्री चांदना ग्राम विजयगढ़ पहुंचे। जहां पर कांग्रेस नेता प्रताप मीणा की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में आसपास से बड़ी संख्या में गुर्जर व मीणा समुदाय के लोग मौजूद रहे। उसके बाद राज्यमंत्री चांदना ने ग्राम पंचायत परिसर में जनसुनवाई की। उसके बाद ऊंचा का झोपड़ा, विजयगढ़ चौराहा, देवजी का थाना, भीलों का झोपड़ा, बिशनपुरा, भैरूपुरा, फतेहगढ़, फालेंडा, लादू का बड़ा में भी गए, जहां पर ग्रामीणों की समस्याएं पूछी एवं उनका समाधान करवाया। इस दौरान जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, उप जिला प्रमुख बंसी लाल मीणा, बालू राम मीणा, मोती लाल हूण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, लेखराज मीणा, प्रेमचंद , कैलाश मीणा, मनोहर मीणा, रामेश्वर धगाल सहित कई मौजूद रहे।