बूंदी

स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए औषधीय पौधों को घर-घर पहुंचाने का बीड़ा

मुख्यमंत्री घर-घर औषधि योजना की शुरुआत रविवार को जिले में हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर औषधीय पौधें रोपकर वीसी के माध्यम से सभी जिलों से जुडकऱ योजना की शुरुआत की। इसके बाद बूंदी में योजना की शुरुआत सर्किट हाउस में औषधीय पौधे रोपकर की। औषधीय पौधों का वितरण किया गया।

2 min read
Aug 02, 2021
स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए औषधीय पौधों को घर-घर पहुंचाने का बीड़ा

स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए औषधीय पौधों को घर-घर पहुंचाने का बीड़ा
मुख्यमंत्री घर-घर औषधि योजना की बूंदी जिले में शुरुआत
बूंदी. मुख्यमंत्री घर-घर औषधि योजना की शुरुआत रविवार को जिले में हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर औषधीय पौधें रोपकर वीसी के माध्यम से सभी जिलों से जुडकऱ योजना की शुरुआत की। इसके बाद बूंदी में योजना की शुरुआत सर्किट हाउस में औषधीय पौधे रोपकर की। औषधीय पौधों का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा थे। जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, जिला कलक्टर आशीष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना, उप वन संरक्षक सोनल जोरिहार की मौजूदगी में औषधीय पौधों का रोपण कर जिले में योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर गिलोय, अश्वगंधा, कालमेघ, तुलसी एवं अन्य औषधीय पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि यह योजना जन जन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए औषधीय पौधों को घर-घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने आह्वान किया कि योजना के तहत पौधे प्राप्त करने वाले नागरिक इन पौधों की उचित सार संभाल भी करें, ताकि यह पौधे जीवित रहें। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत जिले में 9 लाख से अधिक पौधे तैयार कराए जाने हैं। यह योजना 5 वर्ष के लिए बनाई है। जिसमें पहले वर्ष 50 फीसदी आबादी तक इन पौधों को पहुंचाया जाएगा। पहले वर्ष 1 लाख 10 हजार औषधीय पौधे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के वन महोत्सव की थीम भी घर-घर औषधि रखी है, जिसके तहत विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों का रोपण जिलेभर में किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला परिषद सीइओ मुरलीधर प्रतिहार, उपखंड अधिकारी ललित गोयल, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक राजकुमार माथुर आदि मौजूद थे।
भण्डेड़ा. क्षेत्र के दुगारी में घर-घर औषधीय कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को हुई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नैनवां प्रधान पदम कुमार नागर, विकास अधिकारी जतनसिंह गुर्जर, क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेंद्र सिंह चुण्डावत व वनरक्षक दयाराम गुर्जर ने पौधारोपण किया। 10 परिवारों को काला मेघ, अश्वगंधा, तुलसी आदि के पौधे बांटे।
बड़ानयागांव. चतरगंज नर्सरी स्थित गुरु नानक देव स्मृति वन में रविवार को वन विभाग की ओर से वन महोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही घर-घर औषधि पौध वितरण योजना की शुरुआत हुई। हिण्डोली उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक जासु, सहायक वनपाल शेर सिंह, द्वारका प्रसाद मीणा, प्रहलाद भारती, सत्यनारायण भील, नर्सरी प्रभारी मधुबाला मालव, ओमराज बैरवा, राजकुमार चंदेल आदि मौजूद थे।
खटकड़. खटकड़ दावते इस्लामी के जानिब से मदरसा गुलशने मदिना परिसर में रविवार को पौधारोपण किया गया। हसन अली अंसारी ने बताया कि इस दौरान इमाम मौलाना, साजिद रजा बाबा, रोशन अली शाह, इरफान अली अंसारी मौजूद थे।
डाबी. वन महोत्सव व घर-घर औषधि योजना के तहत सूतड़ा कार्यालय में रविवार को पौधारोपण किया। यहां 150 पौधे महिलाओं को वितरण किए। इस दौरान प्रधान राजेश रायपुरिया, विकास अधिकारी नीरज शर्मा, नायब तहसीलदार राधेश्याम पांडे, क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र मीणा, प्रधानाचार्य प्रहलाद मीणा, सूतड़ा सरपंच प्रकाशी बाई, पंचायत समिति सदस्य देवलाल फागणा, सत्यनारायण स्वामी मौजूद थे।
केशवरायपाटन. क्षेत्र की लेसरदा ग्राम पंचायत में रविवार को वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर घर-घर औषधीय पौधों का वितरण किया गया। प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा, वन विभाग के रेंजर देवी शंकर मीणा, सरपंच बाबूलाल मीणा, वार्ड पंच मुकेश नागर, मुकेश गोचर हरिओम शर्मा, रामनिवास गुर्जर, महावीर शर्मा, हेमराज मीणा, राम कैलाश मीणा, नागेश गोचर उपस्थित रहे।

Published on:
02 Aug 2021 08:05 pm
Also Read
View All