बूंदी

Bundi : करोड़ों की लागत से बना ओवर ब्रिज साल भर में हुआ जर्जर

क्षेत्र में कोटा दौसा मेगा हाइवे सडक़ पर पापड़ी समपार फाटक आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे व राज्य सरकार ने करोड़ों रुपए की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण किया था।

less than 1 minute read
Feb 10, 2026
लबान. एप्रोच सड़क से उखड़ा डामर।

लबान. क्षेत्र में कोटा दौसा मेगा हाइवे सडक़ पर पापड़ी समपार फाटक आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे व राज्य सरकार ने करोड़ों रुपए की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण किया था। बिना किसी औपचारिक लोकार्पण के ही दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे लबान से कोटा तक यातायात शुरू करने से यातायात के दबाव में जनवरी 2025 में यातायात शुरू कर दिया गया, लेकिन एक्सप्रेस के हेवी ट्रैफिक दबाव व अपनी क्षमता से अधिक वाहनों की आवाजाही के चलते ओवरब्रिज सालभर में जर्जर हो गया। सड़क से सरिए निकल आए और बड़े बड़े गड्ढे हो गए।

ओवरब्रिज के दोनों तरफ के एप्रोच रोड तो डामर उखड़ने से गड्ढों भरी कच्ची सड़क में तब्दील हो गए, जिसके चलते यहां आए दिन ही हादसे होते है और वाहन चालक चोटिल हो जाते है। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरब्रिज की मरम्मत नहीं करवाने से ऐसे लगता है जैसे प्रशासन हादसे का इंतजार कर रहा है।

अब घट गया है वाहनों का दबाव
दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस के वाहन लबान से सवाई माधोपुर आवाजाही इस ओवरब्रिज करते थे, लेकिन अब एक्सप्रेस के सवाई माधोपुर के लिए आवाजाही करने वाले वाहन एक्सप्रेस से आवाजाही कर रहे है, हालांकि अभी एक्सप्रेस वे पर औपचारिक तौर यातायात शुरू नहीं किया गया है, जिससे अब ओवरब्रिज पर वाहनो का दबाव घट गया है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक भी ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है।

Also Read
View All

अगली खबर