
नैनवां. बाढ़ से उजड़ा शंभू सागर बाग।
नैनवां. शहर में अगस्त माह में आई बाढ़ से मिले घावों से सडक़ें, तालाबों की पाल, उद्यान कराह रहे है। प्रस्ताव भेजे जाने के लिए बाढ़ से मिले घावों की मरम्मत के लिए बजट नहीं मिल पाया। बरसात से क्षतिग्रस्त हुई शहर की सीसी सड़कों, तालाबों की पाळ व तालाबों के किनारे स्थित उद्यानों की स्थिति सुधारने के लिए क्षतिग्रस्त हुई सीसी सड़कों, पाल व उद्यानों के पुनर्निमाण व मरम्मत कराने के लिए नगरपालिका ने स्वायत्त शासन विभाग को 14 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव भेजे गए थे।
नैनवां में इस वर्ष एक सदी की सबसे ज्यादा में 2200 मिली (88 इंच) बरसात होने से शहर में कई सडक़ें क्षतिग्रस्त होकर पड़ी है। कनक सागर तालाब के ओवर फ्लो के पानी से शहर से बस स्टैंड जाने वाली सड़क तीज के चबूतरे के पास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क की मरम्मत नहीं हो पाने से सडक़ के दोनों तरफ का हिस्सा टूटता जा रहा है। गांधी विश्रांति गृह से राजीव कॉलोनी की ओर जाने वाली सडक़ भी क्षतिग्रस्त हो गई। देईपोल से खानपोल, नवलसागर तालाब की पाल की सड़क सहित शहर की अन्य सडक़ें भी क्षतिग्रस्त है। शहर के कनकसागर तालाब की तीज के चबूतरे, महिला घाट, नीलकंठ महादेव मंदिर, द्वारिकाधीश मन्दिर के पास की पाळ क्षतिग्रस्त हो गई।
नवलसागर तालाब की पाल भी तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। कंवरजी की छतरियों के पास तो लगभग तीस फीट पाल टूटी हुई है। नवलसागर तालाब पर स्थित बादलिया बाग दो तरफ की चारदीवारी ढह गई। कनक सागर तालाब के किनारे स्थित बागरिया बगीची, द्वारिकाधीश बगीची में स्थिति हर्बल पार्क क्षतिग्रस्त है। पार्क की दीवार टूटी पड़ी है। नगरपालिका ने रिकॉर्ड तोड़ बरसात से शहर में हुए नुकसान का सर्वे किया गया था। शहर के 25 वार्डो में सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 10 करोड़, शहर के दोनों तालाबों कनकसागर व नवलसागर की क्षतिग्रस्त हुई पालों की मरम्मत के लिए दो करोड़ 70 लाख, तीन पार्कों द्वारिकाधीश, बादलिया बाग व गांधी उद्यान की मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़ व हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत के लिए 35 लाख रुपए के प्रस्ताव भेज रखे है।
बजट स्वीकृत नहीं हुआ
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी कार्यवाहक बृजभूषण शर्मा ने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान से मरम्मत के लिए स्वायत शासन विभाग को दस करोड़ की राशि के प्रस्ताव भिजवा रखे है। अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ।
Published on:
10 Feb 2026 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
