बूंदी

Bundi : राजमार्ग पर दौड़ रही ओवर लोड तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली

परिवहन विभाग द्वारा सड़क पर यमदूत बनकर दौडऩे वाले वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाने को लेकर आमजन में रोष व्याप्त है।
less than 1 minute read
Feb 09, 2026
Bundi : राजमार्ग पर दौड़ रही ओवर लोड तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली
रामगंजबालाजी राष्ट्रीय राजमार्ग 52पर रात्रि के समय तुड़ी भरकर ले जाते ट्रैक्टर ट्रॉली।

रामगंजबालाजी. परिवहन विभाग द्वारा सड़क पर यमदूत बनकर दौडऩे वाले वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाने को लेकर आमजन में रोष व्याप्त है। परिवहन विभाग द्वारा हाल ही में मंडी में की गई कार्रवाई को लेकर कई तरह के सवाल परिवहन विभाग पर उठने लगे हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर इन दिनों भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली जिनको मॉडिफाइड करके क्षमता से दुगना सड़क पर परिवहन करके वाहन चालकों की रोजाना जान जोखिम में डाल रहे हैं। परिवहन विभाग की आंखों के आगे होकर निकलने वाले दर्जनों वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही। इतना ही नहीं ट्रैक्टर ट्रॉली कई किलोमीटर तक पीछे से आने वाले वाहन चालकों को साइड तक नहीं देते। फिर भी उनके खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आमजन में रोष व्याप्त है।

तीन दिन पूर्व मंडी में की गई कार्रवाई को लेकर अब व्यापारी वर्ग ने परिवहन विभाग पर सवाल उठाने शुरू कर दिया है। कोटा से देवली के बीच बूंदी जिले की सीमा में रोजाना दर्जनों भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली उनकी चौड़ाई से दोगना फैला कर रोड पर चल रहे है। जबकि मंडी में व्यापार करने वाले व्यापारियों द्वारा रोजगार के लिए अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से मंडी के मिलो तक माल पहुंचाने के लिए उन्हें काम में लिया जा रहा है, जिससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर परिवहन विभाग अनाधिकृत रूप से ट्रकों के बजाय ट्रैक्टर ट्रॉलियो में तूड़ी का परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आम जन में रोष बढ़ता जा रहा है।

Updated on:
09 Feb 2026 06:22 pm
Published on:
09 Feb 2026 06:22 pm