26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bundi : छह गांव की चौपाल पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों की सुनी फरियाद

लाखेरी क्षेत्र में इन दिनों चोरी, जेवरात लूट और संदिग्ध गतिविधियों की आशंकाएं लोगों की नींद उड़ा रही थीं।
1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 09, 2026

Bundi : छह गांव की चौपाल पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों की सुनी फरियाद

बडाखेडा.ग्रामीणो से चर्चा करते हुए थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा

बड़ाखेड़ा. लाखेरी क्षेत्र में इन दिनों चोरी, जेवरात लूट और संदिग्ध गतिविधियों की आशंकाएं लोगों की नींद उड़ा रही थीं। थानाधिकारी सुभाष शर्मा ने फरियादी के थाने में पहुंचने की परंपरा तोड़ते हुए गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और सुरक्षा को लेकर ऐसा संदेश दिया कि लोगों के मन में भरोसा जगा।

भाण्ड, गवार, बड़गांव, बड़ाखेड़ा और बसवाड़ा जैसे गांवों में जब पुलिस टीम पहुंची, तो चौपाल पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग हैरान भी थे और खुश भी, क्योंकि पहली बार उन्हें महसूस हुआ कि पुलिस केवल थाने की दीवारों में नहीं, जनता के बीच खड़ी है। थानाधिकारी सुभाष शर्मा के नेतृत्व में एएसआई बाबूलाल नागर सहित पुलिसकर्मी राधेश्याम गुर्जर, देवलाल गुर्जर, हरिराम गुर्जर, महावीर गुर्जर सहित अन्य जवानों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर सुरक्षा की बात की।

थानाधिकारी शर्मा ने ग्रामीणों को सख्त लेकिन आत्मीय शब्दों में समझाया कि आज सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अपराधियों की नजर शहरों से ज्यादा अब गांवों की तरफ है। उन्होंने कहा कि लापरवाही भारी पड़ सकती है। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि वे कीमती गहनों का अनावश्यक प्रदर्शन नहीं करें। घरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें। संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखें।

राजकॉप ऐप बना सुरक्षा का हथियार
थानाधिकारी ने राजकॉप ऐप के जरिए पुलिस से तुरंत संपर्क करने की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने कहा कि अब पुलिस को सूचना देने के लिए थाने तक भागने की जरूरत नहीं है।बस मोबाइल से एक कदम में पुलिस तक बात पहुंचाई जा सकती है।

सूचना दो, सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
बैठक के दौरान थानाधिकारी शर्मा कहा अगर गांव में कोई अनजान व्यक्ति दिखे, कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए, या कोई असामान्य हलचल हो तो चुप मत रहना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान सुरक्षित रखी जाएगी और पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। अपराधी उसी डर का फायदा उठाते हैं।