15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : दिव्यांग बच्चे का स्कूल में दाखिला करने के निर्देश

पीएमश्री विद्यालय में शुक्रवार रात को संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही समाधान करने के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन किया।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 15, 2026

Bundi : दिव्यांग बच्चे का स्कूल में दाखिला करने के निर्देश

रामगंजबालाजी. पीएम श्री विद्यालय में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते संभागीय आयुक्त।

रामगंजबालाजी. पीएमश्री विद्यालय में शुक्रवार रात को संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही समाधान करने के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन किया। चौपाल में संभागीय आयुक्त ने आमजन की परिवेदनाएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के 19 प्रकरण आए। संभागीय आयुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सुना और अधिकारियों की जवाबदेही तय की।

संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार तत्काल दुरुस्त करवाया जाए। इस कार्य में किसी भी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। उन्होंने रामगंजबालाजी के एक दिव्यांग बालक के नामांकन का मामला सामने आने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बालक का विद्यालय में नामांकन करवाने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों को चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में सीएमएचओ को चिकित्सक की सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा।

रामगंजबालाजी के पीएमश्री विद्यालय में बच्चों के लिए हैंडपंप लगवाने के आदेश दिए। देवपुरा से अन्य गांवो के रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार बूंदी को नियमानुसार कार्रवाई कर रास्ता खुलवाने को कहा। पालनहार योजना के एक प्रकरण में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को त्वरित राहत देने के निर्देश दिए। साथ ही ड्रेनेज सफाई का कार्य भी करवाने को कहा। इसके साथ ही उमरच, रायता, ईटोड़ा के ग्रामीणों ने हाइवे पर दोनों तरफ आधा किलोमीटर की संपर्क सडक़ बनाने की मांग की।

सरपंच रामलाल सैनी, बद्रीलाल नागर ने फोरलेन की दोनों सड़कों पर तीन गांव के लोग गलत दिशा में वाहन निकालने को मजबूर हैं। ऐसे में वहां पर संपर्क सड़क बनाने की मांग गई। इसके साथ वर्तमान में चल रहे औवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य करवाने की मांग ग्रामीणों की। रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा, जिला परिषद सीईओ रवि वर्मा और तहसीलदार अर्जुन लाल मीणा सहित कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।