तालेड़ा केशवरायपाटन मुख्य सड़क मार्ग पर सुवासा से लाडपुर लिंक सड़क डेढ़ वर्ष से जगह-जगह से उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे वाहन चालक वह ग्रामीण काफी परेशान है।
सुवासा. तालेड़ा केशवरायपाटन मुख्य सड़क मार्ग पर सुवासा से लाडपुर लिंक सड़क डेढ़ वर्ष से जगह-जगह से उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे वाहन चालक वह ग्रामीण काफी परेशान है। जानकारी अनुसार छह वर्ष पूर्व सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक करोड़ से अधिक लागत से सुवासा लाडपुर 5 किलोमीटर डामर सड़क बनाई थी, जो ओवर लोड वाहनों के आवागमन के कारण 4 साल बाद ही धीरे-धीरे उखड़ने लग गई और 2 किलोमीटर लाडपुर फैक्ट्री तक पूरी सड़क का डामर गायब हो गया और पूरी सड़क कंक्रीट में बदल गई, जिसके चलते जिसके चलते दो पहिया वाहन चालक आए दिन कंक्रीट में फिसल कर चोटिल हो रहे हैं।
वहीं सडक़ डामर गायब होने के बाद बड़े वाहनों के निकलते ही धूल का गुब्बार उडऩे से पीछे चल रहे हो वाहन चालकों को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों के द्वारा कई बार पीडब्ल्यूडी, राजस्थान संपर्क पोर्टल, जिला कलक्टर, विधायक को भी अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जबकि सरकार के द्वारा इस सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत कर रखे हैं। ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन से सुवासा से लाडपुर सीसी सड़क निर्माण की मांग की है।
सुवासा लाडपुर लिंक सड़क 2 किलोमीटर खस्ता हालत में है। नई सड़क 4 किलोमीटर निर्माण के लिए सरकार के द्वारा डामर सड़क के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत किए थे, लेकिन ग्रामीणों व पंचायत के द्वारा सुवासा से लाडपुर फैक्ट्री तक सीसी सड़क बनाने की मांग की गई, जिसका प्रपोजल विभाग के द्वारा सरकार के पास भेज दिया गया है। सीसी सड़क 2 किलोमीटर 25 फुट चौड़ी वह 2 किलोमीटर डाबर सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ 46 लाख रुपए का प्रपोजल सरकार के पास भेज रखा है आधा पैसा फैक्ट्री जमा कराएगी और आधा पैसा सरकार देगी जैसे ही शुरू करती आएगी इस सड़क पर नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
अभिषेक गुर्जर, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, तालेड़ा
सुवासा लाडपुर लिंक सड़क से फैक्ट्री तक ओवरलोड वाहनों के आवागमन से 2 किलोमीटर सड़क से डामर गायब हो चुका है। इस सड़क पर हजारों वाहनों का आवागमन है। इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से बारिश के समय पानी भर जाने के कारण छोटे बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई ही बार फैक्ट्री प्रबंधन, जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी, विधायक को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पंचायत के द्वारा प्रशासन से बारिश से पहले सीसी सड़क बनाने की मांग की है।
रामशंकर बैरवा, पंचायत प्रशासक लाडपुर।