5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : शहर की सफाई व्यवस्था सही करने के लिए अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कलक्टर ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यश्क दिशा-निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 05, 2026

शहर की सफाई व्यवस्था सही करने के लिए अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

बूंदी. कक्ष में अधिकारियों से चर्चा करते जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव।

बूंदी. जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कलक्टर ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यश्क दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए नगरपरिषद आयुक्त को मिशन मोड पर काम करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि 4 मई के अंक में राजस्थान पत्रिका ने शहर में लगे कचरे के ढेर, कलक्टर के आदेश भी नहीं दे पाए राहत शीर्षक से खबर प्रकाशित कर शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोली थी। खबर के बाद कलक्टर ने बैठक में नगरपरिषद आयुक्त को शहर की सफाई व्यवस्था सुद़ृढ़ करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने टीम गठित कर अधिकारियों को विभिन्न ब्लॉकों में सफाई की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। वहीं इसके साथ कलक्टर ने अधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश देते हुए विकास कार्यों व आमजन की सुविधाओं में लापरवाही नहीं होने को लेकर चेताया और कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

उन्होंने बूंदी शहर के विकास कार्य तय समय व गुणवत्ता से पूरा करने को कहा। उप वन संरक्षक अरूण कुमार डी. को जूली फ्लोरा हटाकर स्थानीय पेड़-पौधे लगाने और नवल सागर में निर्माणाधीन लाइट एंड साउंड शो का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सडक़ों से निराश्रित पशुओं को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने गर्मी के मद्देनजर सभी चिकित्सा संस्थानों में मरीजों के लिए छाया, पेयजल और कूलर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा में कलक्टर ने खरीदी गई जिंस का उठाव जल्द कराने को कहा। जिला रसद अधिकारी और परिवहन अधिकारी को समन्वय बनाकर अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।