बूंदी

Bundi : ऑपरेशन सिंदूर के रंग में सजेगा आसमां, कर्नल सोफिया और नरेन्द मोदी आएंगे नजर

मकर संक्रांति में दो दिन शेष है। बाजार पूरी तरह से पतंगों ओर मांझे से सज चुके है। बच्चों को कई तरह की पतंगें लुभा रही है। वहीं इस बार मकर संक्रांति के बाजारों में इस साल ’ऑपरेशन ङ्क्षसदूर’ और ’मिसाइल’ जैसी थीम वाली पतंगें ट्रेंड कर रही हैं

2 min read
Jan 12, 2026
बूंदी. ऑपरेशन सिंदूर से सजी पंतगे

बूंदी. मकर संक्रांति में दो दिन शेष है। बाजार पूरी तरह से पतंगों ओर मांझे से सज चुके है। बच्चों को कई तरह की पतंगें लुभा रही है। वहीं इस बार मकर संक्रांति के बाजारों में इस साल ’ऑपरेशन सिंदूर’ और ’मिसाइल’ जैसी थीम वाली पतंगें ट्रेंड कर रही हैं, जो भारत की सैन्य सफलताओं (जैसे पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक) को दर्शाती हैं, जिससे आसमान में सिर्फ पतंगें नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और सामरिक संदेश भी उड़ेंगे। आसमान ऑपरेशन सिंदूर के रंग में नजर आएगा। मकर संक्रांति पर आसमां में कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह से लेकर पीएम मोदी तक नजर आएंगे। हालांकि महंगाई की मार भी गत साल 15 फीसदी अधिक देखने को मिल रही है।

1 रुपए से 100 रुपए तक की पतंग उपलब्ध
हर वर्ष पतंग बाजार में रंग बिरंगी और अलग-अलग थीम पर पतंगें आती हैं। वहीं इस बार ऑपरेशन सिंदूर थीम वाली पतंगें बाजार में आई हैं। इन पतंगों में पीएम नरेन्द्र मोदी, कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के तस्वीरों के साथ बड़े अक्षरों में ’ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025’ लिखा हुआ है, जो पतंग उड़ाते वक्त भी साफ नजर आएगा। पतंग विक्रेता राजेश शेरगढिय़ा ने बताया कि इन पतंगों की कीमत 10 रु है और लोग काफी संख्या में इन्हें खरीद रहे हैं। 100 रुपए तक की पतंग बाजार में उपलब्ध है।

बच्चों को लुभा रही कार्टून की पतंग
रंग-बिरंगी पतंगें बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। खासकर बच्चों को कार्टून केरेक्टर और फिल्मी सितारों की पतंग लुभा रही है। डोरेमान, शिनचाइन, सुपर मेन, टॉमेनजेरी, भीम आदि पतंगे बच्चों को आकर्षित कर रही है। साथ ही रॉकेट, पोना, प्रिन्टेड पन्नी, मझौली, पोना व मेटल की पतंगों की भी खूब मांग है। माझा भी 150 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के गिट्टे मिल रहे है। बरेली पतंग की मांग ज्यादा है।

Published on:
12 Jan 2026 12:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर