बूंदी

bundi utsav : कूची के जादूगरों ने रंगो से दी प्रेरणा

सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, दीवारों पर किया चित्रांकन
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 12:45 PM IST
bundi utsav : koochee ke jaadoogaron ne rango se dee prerana

बूंदी -अपनी विशिष्ट चित्रशैली के लिए ख्यात बूंदी की दीवारे भी अब चित्रकला के विविध रूप दर्शाते हुए सार्थक संदेश देंगी। इस कार्य की शुरूआत हायर सैकेण्डरी विद्यालय की चार दीवारी से हुई। जिसे चंद घंटों में ही कूची के जादूगरों ने अपने हुनर से ऐसा संवारा कि वे गहरे सार्थक संदेश देकर हर निगाह को अपनी ओर खींचने लगी।

read more: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान की यहां उड़ायी धज्जियां, देखे विडियो
जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार की पहल पर शहर में शुरू हुआ दीवार चित्रांकन एक दिन में ही अपनी खास पहचान बना। बूंदी में मुख्य मार्ग पर स्थित सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय की चार दीवारी जो एक दिन पहले तक बदरंग और उदासीन सी थी, वो गुरूवार को कूची और रंगों का सानिध्य पाकर बोलने लगी। यह महती कार्य साकार किया जिले के सरकारी विद्यालयों के चित्रकला विद्यार्थियों ने। नगर परिषद एवं शिक्षा विभाग को इस कार्य का जिम्मा सौंपा गया था, जिसे बूंदी ब्रश संस्था के कला समर्पित कार्यकर्ताओं के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पूरा किया।


दिए गहरे संदेश
दीवारों पर विद्यार्थियों, बूंदी ब्रश के कला साधकों ने जल बचाने, बेटी बचाने, स्वच्छता, शिक्षा, साम्प्रदायिक सद्भाव आदि के संदेश दिए। चित्रों के साथ स्लोगन भी लिखे। जैसे-जैस कूंची चलती रही, संदेश मुखर होते गए। इस राह से गुजरने वाली हर आंख ने यह नजारा देखा और राहगीर खिंचे चले आए।
विधायक, सभापति ने सराहा चित्रांकन को देखने के लिए बूंदी विधायक अशोक डोगरा एवं नगर परिषद सभापति महावीर मोदी भी पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों हौसला अफजाई की।


पूरे शहर को देंगे नया लुक
जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने चित्रांकन का अवलोकन किया और इस कार्य को अंजाम देने वाले सभी की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह शुरूआत बूंदी उत्सव के परिप्रेक्ष्य में की गई है, लेकिन यह आगे भी जारी रहेगी। प्रमुख स्थानों पर चित्रकारी से पूरे शहर को नया लुक दिया जाएगा, ताकि यहां से पर्यटक खास छवि अपने मन में लेकर जाएं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ममता तिवाड़ी, उपखण्ड अधिकारी दिवांशु शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी तेजकंवर ने भी चित्रांकन का अवलोकन किया।

read more: विधायक बोले, कोटा में डेंगू से हुई मौत यह हमारे माथे पर कलंक

बूंदी उत्सव पर निखरेंगे पर्यटन स्थल
बूंदी उत्सव से जुड़े आयोजन स्थलों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और इन्हें आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Published on: