क्षेत्र के रेबारपुरा पंचायत मुख्यालय पर संचालित राजकीय पशु चिकित्सालय अस्थाई भवन में संचालित हो रहा है।
लबान. क्षेत्र के रेबारपुरा पंचायत मुख्यालय पर संचालित राजकीय पशु चिकित्सालय अस्थाई भवन में संचालित हो रहा है। ग्रामीण मुकेश कुमार ने बताया कि यहां स्थायी भवन के अभाव में राजकीय पशु चिकित्सालय आरोग्य मन्दिर के एक कमरे में संचालित हो रहा है। उस कमरे का भी दरवाजा कई माह से टूटा हुआ है, जिससे यहां रखी दवाइयां व अन्य उपकरण असुरक्षित है।
यहां पर नियुक्त पशुधन निरीक्षक व अस्पताल प्रभारी कुलदीप मीणा ने बताया कि अस्पताल के लिए भूमि आवंटन के लिए पस्ताव भिजवा रखे है, लेकिन वर्तमान भवन मूल रूप से पंचायत के अधीन होने से उसमें विभाग मरम्मत कार्य भी नहीं करवा पा रहा है। ग्रामीण मोडूलाल, बुद्धि प्रकाश, अनिल कुमार, परमानंद आदि ने प्रशासन से अस्पताल के भवन के लिए बजट आवंटन कर व वर्तमान भवन की मरम्मत करवाने की मांग की है।
अस्पताल एक कमरे में अस्थाई तौर पर संचालित है, जिसका दरवाजा टूट कर उखड़ गया है। विभाग के उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कर दिया है। दरवाजा नहीं होने से यहां उपकरण आदि असुरक्षित है।
कुलदीप मीणा, अस्पताल प्रभारी
ग्रामीणों से अस्पताल के बेहाल होने की जानकारी मिली है। विकास अधिकारी से बात कर आवश्यक बजट मरम्मत के लिए स्वीकृत करवाने का प्रयास करेंगे। भूमि आवंटन के लिए भी पत्र लिखा है।
के सी वर्मा, जिला परिषद सदस्य
मामला जानकारी नहीं है। सोमवार को दिखवा कर नया दरवाजा लगवा दिया जाएगा।
ओ पी नामा, ग्राम विकास अधिकारी, रेबारपुरा