सिंधी समाज सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष में चेटीचंड महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। शाम को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हर वर्ग का उत्साह देखते ही बन रहा था।
बूंदी. सिंधी समाज सेवा समिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष में चेटीचंड महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। शाम को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हर वर्ग का उत्साह देखते ही बन रहा था।
किशन दास एवं लेक्चर विनय वरयानी द्वारा भगवान झूलेलाल की दिव्य ज्योत प्रज्वलित कर सुसज्जित विमान में विराजित किया गया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण एवं भगवान झूलेलाल की झांकी शामिल हुई। दिव्य ज्योत को शोभायात्रा के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बालचंद पाड़ा पहुंची। रास्ते में दिव्य ज्योति का ठहराव झूलेलाल चौक पर किया गया, जहां पर अरदास, प्रार्थना कर आतिशबाजी की गई।
इसके बाद दिव्य ज्योत को सम्मान सहित बोहरा कुंड में विसर्जित किया गया। समाज अध्यक्ष मंगूमल टेकवानी, मुकेश माधवानी, प्रेमप्रकाश, जीतू राजानी, राम बचानी, अमर कालरा, हरीश कालरा, राजकुमार बूलचंदानी, राम गुरबाणी, मनोज जैसवानी, राजकुमार लोक चंदानी व देवानंद टेकवानी, हरीश तलवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष शामिल रहे।
वाहन रैली में दिया संदेश
इससे पूर्व सुबह शहर में वाहन रैली निकाली गई। सुबह न्यू कॉलोनी शिव मंदिर में ङ्क्षसधी समाज द्वारा महाआरती की गई। सफेद कुर्ता व लाल दुपट्टा गणवेश धारण किया हुआ एक वेशभूषा में शामिल हुए। वाहन रैली में मातृ शक्तियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। वाहन रैली न्यू कॉलोनी से शुरू हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बालचंद पाड़ा झूलेलाल मंदिर पर पहुंची। शहर के पग-पग पर स्वागत द्धार लगाए कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कोमल लालवानी, कीर्ति , गायत्री टेकवानी, दया पंजवानी, तुलसी नारवानी, लता माधवानी, शीतल पंजवानी आदि व्यवस्था में जुटे रहे।