बूंदी

27 लाख रुपये के चावल गबन के मामले में खरीदार गिरफ्तार, जब्त किए 13 लाख रुपए

बूंदी के सदर थाना पुलिस ने चावल कट्टों को बीच रास्ते में खुर्दबुर्द करने के दर्ज प्रकरण में रिकवरी की है और चावल खरीदने वाले को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लाख रुपए की बरामदगी की है।
less than 1 minute read
Jan 06, 2024
rice_photo_.jpg
rice

बूंदी के सदर थाना पुलिस ने चावल कट्टों को बीच रास्ते में खुर्दबुर्द करने के दर्ज प्रकरण में रिकवरी की है और चावल खरीदने वाले को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लाख रुपए की बरामदगी की है। पुलिस इस मामले में पूर्व में दो आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अनुसंधान जारी है। पुलिस ने रिमांड पर चले आरोपी की निशानदेही पर जयपुर के झोटवाड़ा निवासी खरीदार आरोपी गोपाल रैगर को गिरफ्तार किए है। एएसआई शिवराज सिंह ने बताया कि अक्टूबर माह में बूंदी शहर के चितौड़ रोड़ एक फर्म से हरियाणा 27 लाख रुपए करीब के 700 चावल के कट्टे जाने थे। 7 अक्टूबर की रात को गाड़ी भरकर हरियाणा की पार्टी के लिए रवाना कर दिया, जब पार्टी के पास माल नहीं पहुंचा तो फरियादी ने 13 अक्टूबर को थाने पहुंचकर रिपोर्ट सौंपी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु की।

पुलिस ने फोटो के आधार पर तफ्तीश शुरु की और कुछ दिनों बाद दो आरोपी पकड़ लिए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक होटल में जयपुर के झोटवाड़ा निवासी से चर्चा हुई। वो खेत में चलने वाले फव्वारे का कार्य करता है। होटल में चाय पीने के दौरान चावल का सौदा तय हुआ और 13 लाख रुपए ले लिए और शेष राशि बाद में बिल्टी देने के बाद तय हुई। उसके बाद दोनों पकड़े गए आरोपी गए नहीं। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक चालक ने घटना से सात दिन पूर्व ही किराए पर ट्रक लिया था। पुलिस के अनुसार बेचने वाले खरीदार को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ट्रक बरामदगी के प्रयास में लगी है। मामले में अनुसंधान जारी है।

Updated on:
06 Jan 2024 03:35 pm
Published on:
06 Jan 2024 03:35 pm