14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi: स्मार्ट मीटर विरोध प्रदर्शन के बाद बूंदी में 2 MLA अशोक चांदना और CL प्रेमी समेत 28 लोग नामजद, CID-CB करेगी जांच

Case Registered Against 2 MLAs: बूंदी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। विधायक अशोक चांदना, विधायक सीएल प्रेमी समेत 28 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है और 100 से 150 अन्य लोगों को भी मामले में शामिल किया है।
3 min read
Google source verification
Bundi News

प्रदर्शन के दौरान का फोटो: पत्रिका

Bundi Smart Meter Protest: बूंदी के हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ। विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट का घेराव करने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने 3 बार वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें खदेड़ा था। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने हिण्डोली विधायक अशोक चांदना, केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी समेत 28 लोगों को नामजद किए है और पूरे मामले की जांच CID-CB को सौंप दी है।

प्रदर्शन से पहले आजाद पार्क में सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा के बाद जुलूस के रूप में प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अहिंसा सर्कल पर दो लेयर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। यहां रोकते ही प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक अशोक चांदना ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की।

मौके पर प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विधायक चांदना से बातचीत कर प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद चांदना समर्थकों के साथ बैरिकेडिंग की ओर बढ़े और दो बार उसे तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकते हुए पीछे धकेल दिया।

तीन बार चली वाटर कैनन

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए तीन बार वाटर कैनन से पानी की बौछार की। इसके बावजूद कई कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। आखिरकार पुलिस ने उन्हें पीछे धकेलते हुए खदेड़ दिया। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में विधायक चांदना सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर हाईवे पर छोड़ दिया गया।

अब विधायक चांदना समेत 28 नामजद

मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने हिण्डोली विधायक अशोक चांदना, केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी सहित 28 लोगों को नामजद किया है। पूरे मामले की जांच अब CID-CB को सौंपी जाएगी।

'प्रशासन ने किया विश्वासघात'

इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए विधायक चांदना ने कहा कि गत 28 अगस्त को कांग्रेस के आंदोलन के बाद प्रशासन ने लिखित में आश्वासन दिया था कि हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में किसी भी उपभोक्ता के यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। इसके बावजूद विद्युत निगम ने गरीब परिवारों के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

चांदना ने आरोप लगाया कि लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर तकनीकी रूप से खामियों वाले हैं और इनमें उपभोक्ताओं की अपेक्षा अधिक बिल आ रहे हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए जाएंगे। चांदना ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ने पर विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

ये नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी, पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सतीश गुर्जर, महिला जिलाध्यक्ष चंद्रावंती कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, बसोली मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।