बूंदी

Bundi : सम्मेलन में हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर दिया जोर

माधव बस्ती बालचंद पाड़ा में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन उत्साह के साथ निकाला गया। मुख्य वक्ता संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजन विशेष कर माताओं का दायित्व है कि अपने सनातन संस्कार का अपने बच्चों में बीजारोपण करें।

2 min read
Feb 09, 2026
बूंदी. बालचंद पाड़ा में आयोजित हिंदू सम्मेलन को सम्बोधित करते वक्ता।

बूंदी. माधव बस्ती बालचंद पाड़ा में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन उत्साह के साथ निकाला गया। मुख्य वक्ता संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजन विशेष कर माताओं का दायित्व है कि अपने सनातन संस्कार का अपने बच्चों में बीजारोपण करें। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं मसलन तुलसी के दीपक क्यों जलते हैं गाय को रोटी क्यों देते हैं कारण सहित बच्चों को समझाएं।

उन्होंने मंच से घर और क्षेत्र में साफ-सफाई रखने और प्लास्टिक का बहिष्कार करने का भी आह्वान किया। लखन दास महाराज ने कहा कि सभी सनातनी जातिगत भेदभाव मिलकर एक सूत्र बंध कर रहे। है। धर्म सभा में साहित्यकार रेखा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

युवा कवि आयुष दत्त मेहता ने सनातन धर्म से जुड़ी वीर रस की रचना सुना कर कार्यक्रम में जोश का संचार किया। संचालन कवि पीयूष पाचक ने किया। इससे पूर्व दोपहर बाद बुलबुल के चबूतरे से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जो मार्गों से होते हुए अभय नाथ महादेव पहुंची। मार्ग पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में सह संयोजक ज्योति प्रकाश पंचोली, सोनू सैनी, महिला संयोजक किरण नामा व नरेंद्र गौतम सहित महिला-पुरुष शामिल थे।

तलवास. कस्बे में हिन्दू समाज द्वारा तलवास मंडल का हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। लक्ष्मीनाथ मन्दिर से 11 बजे जुलूस प्रारंभ होकर, माताजी चौक, पुराना होली खुंट, सदर बाजार,पीला खरला होते हुए लुहारपुरा बावड़ी पर पहुंचा। लुहार पुरा बावड़ी से कलश यात्रा प्रारंभ हो कर चारभुजा मंदिर के सामने होकर गांव की सडक मार्ग से धर्मसभा स्थल हाट बाजार पर पहुंची।रास्ते में जगह-जगह पर फुलों की वर्षा की गई। दोपहर बाद धर्मसभा में मंच पर जिला संघ चालक प्रभू लाल सैनी, अध्यक्षता कजोड़ लाल वर्मा, संरक्षक बिरधी लाल शर्मा, महिला प्रतिनिधि उर्मिला शर्मा उपस्थित रहे।धर्म सभा में वक्ताओं ने हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी संकल्पों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन रामचरित शर्मा ने किया। धर्म सभा बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Updated on:
09 Feb 2026 12:15 pm
Published on:
09 Feb 2026 12:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर