बूंदी

Bundi News : कार्यकर्ताओं की राय से तय हो टिकट, जिताऊ चेहरों को मिले प्राथमिकता

पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नैनवां में भाजपा के नैनवां ग्रामीण, देई और करवर मंडलों का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। एक रिसोर्ट में हुए सम्मेलन में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की राय, प्रत्याशियों की जीतने की क्षमता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
2 min read
• •
Oct 16, 2026
Candidates should be decided based on the opinions of party workers
नैनवां. भाजपा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी।

नैनवां. पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नैनवां में भाजपा के नैनवां ग्रामीण, देई और करवर मंडलों का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। एक रिसोर्ट में हुए सम्मेलन में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की राय, प्रत्याशियों की जीतने की क्षमता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। सम्मेलन को में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के प्रत्याशियों के नाम कार्यकर्ताओं की राय से तय हों तथा उनकी भावनाओं की कद्र की जाए। कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार हैं। उन्होंने कहा कि टिकट जिताऊ प्रत्याशियों को ही दिया जाएगा। जनता सब जानती है और जनता ही नेता बनाती है।


भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि पंचायती राज चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिले तथा जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशियों का चयन किया जाए। टिकट वितरण किसी के दबाव या प्रभाव में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाए, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसके समर्थन में काम करें। चुनाव प्रभारी और मंडलों से आने वाली सूची के आधार पर निर्णय लिया जाएगा तथा टिकट वितरण में भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। सम्मेलन को जिला चुनाव प्रभारी एवं खानपुर के पूर्व विधायक अनिल जैन, नैनवां पंचायत समिति प्रभारी कुंजबिहारी बील्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमराज नागर और जिला महामंत्री योगेंद्र शृंगी ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र नागर ने किया। करवर मंडल अध्यक्ष लेखराज मीणा ने आभार जताया।

जिला प्रमुख, प्रधान भाजपा के बनें, कार्यकर्ता लें संकल्प

हिण्डोली. बड़ानयागांव. आगामी त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनावों की तैयारी को लेकर गुरुवार शाम को ग्राम अशोक नगर आठवां मील के पास चार मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद दामोदर अग्रवाल और पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत राज चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख, प्रधान भाजपा के बनें, कार्यकर्ता संकल्प लें। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, आमजन के बीच जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। सांसद अग्रवाल में पूर्व मंत्री सैनी ने कहा कि बूंदी जिले में जिला प्रमुख सभी पंचायत समितियां में प्रधान भाजपा के बने इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करना शुरू कर दें।


इस दौरान पदम जैन ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ओर आगामी चुनाव में मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के हित में कार्य करने तथा आगामी चुनावों को लेकर पूरी सक्रियता से जुटने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला पंचायत राज प्रभारी पूर्व विधायक अनिल जैन, पंचायत समिति प्रभारी पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, दबलाना प्रभारी योगेंद्र शृंगी, कुंजबिहारी बील्या, शौकीन चंद राठौर, देवेंद्र डाणी, ओम धगाल, भैरू प्रकाश माहेश्वरी, संजय भूटानी, मंडल अध्यक्ष कल्याण ङ्क्षसह, हेमराज राठौर, रामलक्ष्मण सैनी, शिवप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Updated on:
16 Oct 2026 12:45 pm
Published on:
16 Oct 2026 12:44 pm