बूंदी

टक्कर मारने के बाद कार को एक KM तक घसीटता ले गया ट्रक, निकलती रही चिंगारियां, चिल्लाते रहे लोग

Bundi News : राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रामगंजबालाजी के पास एक ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में कार सवार चार जनों को मामूली चोट आई है।

less than 1 minute read
Nov 22, 2024

रामगंजबालाजी(बूंदी)। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर रामगंजबालाजी के पास एक ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में कार सवार चार जनों को मामूली चोट आई है। घटना का वीडियो शुक्रवार को वायरल होने पर लोगों का पता चला। सदर थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को जयपुर से एक परिवार कार में सवार होकर एक परिवार कोटा की ओर जा रहा थे।

कृषि उपज मंडी से बूंदी की तरफ जा रहे ट्रक के रामगंज बालाजी तिराए के क्रॉसिंग पर अचानक घूम जाने से कार चालक संतुलन खो बैठा और कार ट्रक से टकरा गई। कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आ गई। दुर्घटना के बाद में कार चालक ने ट्रक को रुकवाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन चालक ने ट्रक को नहीं रोका। कार में सवार लोगों ने ट्रक चालक का पीछा करके बूंदी ब्रांच कैनाल से आगे उसे रुकवाने की कोशिश की।

इस दौरान ट्रक के आगे कार फंस गई। ट्रक कार को करीब एक किलोमीटर रेलवे तिराहे तक घसीटा हुआ ले गया। इस दौरान चिंगारियां भी निकली। इस दौरान कार में सवार सभी लोगों ने चिल्लाते हुए चालक से ट्रक रोकने को कहा।

गनीमत रही कि कार में सवार लोगों के मामूली चोटे ही आई। इस मामले की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।और ट्रक को जब्त कर लिया गया। वहीं कार चालक व ट्रक चालक ने आपस में समझौता करने के बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को छोड़ दिया।

Updated on:
22 Nov 2024 07:15 pm
Published on:
22 Nov 2024 06:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर