24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस ने बाइक को मारी टक्कर, कॉलेज जा रहे चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, मृतकों में चार बहनों का इकलौता भाई था रामकेश

Bharatpur News : उत्तरप्रदेश के थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत जाजन पट्टी-मथुरा मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 19 Nov 2024, 7:36 PM IST

bharatpur accident

भरतपुर। उत्तरप्रदेश के थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत जाजन पट्टी-मथुरा मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। चारों बाइक से कॉलेज जा रहे थे। चारों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि एडमिशन भी साथ लिया और हर दिन साथ ही कॉलेज जाते थे। हादसा उस वक्त हुआ जब सामने से तेज गति में आ रही निजी बस से बचने के चक्कर उनकी बाइक टकरा गई। तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे दोस्त की इलाज को भरतपुर ले जाते समय मौत हो गई।

मृतकों में भरतपुर के बयाना निवासी रितेश गुर्जर (22) , बयाना के शेरगढ़ निवासी मुकुल (23) , भरतपुर के अजान निवासी चेतन चौधरी (23) व बयाना के पठान पाड़ा रामकेश गुर्जर (23) शामिल हैं। चारों दोस्त मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मुडेसी स्थित किशन प्यारी शुक्ला कॉलेज में पढऩे जा रहे थे। तभी मथुरा की तरफ से तेज गति में आ रही बस ने बाइक सवार छात्रों में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें : कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा व दो वर्षीय भांजे की मौत

घटना में रितेश गुर्जर, मुकुल व चेतन चौधरी व रामकेश बुरी तरह से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने रितेश गुर्जर, मुकुल व चेतन चौधरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रामकेश की हालत गंभीर होने के कारण आगरा के लिए रेफर कर दिया, लेकिन घायल को भरतपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

यह भी पढ़ें : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घर में था शादी का माहौल

बहन से कहा… आज आलू के परांठे खाने हैं

हादसे के मृतक रामकेश चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी बहन ने बताया कि भाई सुबह कॉलेज जाते समय शाम को आलू के परांठे बनाने को कहकर गया था। शेरगढ़ निवासी छात्र मुकुल पुत्र विजेन्दर की भी इस हादसे में मौत हुई है। मृतक मुकुल के तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।