बूंदी

परिवार गया था गांव… पीछे से चोरों ने मकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी ले उड़े

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Dec 28, 2018
theft
परिवार गया था गांव: पीछे से चोरों ने मकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी ले उड़े

बूंदी/नैनवां.
कस्बे के वार्ड 17 में गांधी पार्क के पास एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोर मकान का ताला तोड़कर अन्दर घुसे व दो कमरों से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी निकालकर ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मकान मालिक रामावतार पारीक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 26 दिसम्बर को भाई की प्रथम बरसी पर पूरा परिवार गांव बाछोला गया हुआ था। गुरुवार रात को वापस आए तो मकान के ताले, आलमारियों व बक्सों के ताले टूटे मिले। डबल बेड व आलमारियों में रखा सामान भी पूरे मकान में फैला मिला। चोर एक किलो चांदी के जेवरात, पांच तोला सोने के जेवरात व 60 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए।

इस दौरान पुत्री की कोचिंग की फीस जमा कराने के लिए रखे दो हजार रुपए भी गायब मिले। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Updated on:
28 Dec 2018 08:19 pm
Published on:
28 Dec 2018 08:10 pm