बूंदी

गजानन की शोभायात्रा देखने उमड़े शहरवासी

गणेश महोत्सव समिति ने गणेश चतुर्थी पर्व विजय उत्सव के रूप में मनाया। बुधवार रात्रि शहर में निकली भगवान गजानन की शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्ति और आनंद में डुबो दिया।

less than 1 minute read
Aug 28, 2025
बूंदी. गणेश महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल गणमान्य लोग

बूंदी. गणेश महोत्सव समिति ने गणेश चतुर्थी पर्व विजय उत्सव के रूप में मनाया। बुधवार रात्रि शहर में निकली भगवान गजानन की शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्ति और आनंद में डुबो दिया। मंशापूर्ण गणेश मन्दिर पर मुय अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओएसडी राजीव दत्ता, मुय यजमान अक्षय हाडा व गणेश महोत्सव समिति अध्यक्ष पूर्व सभापति महावीर मोदी, संयोजक महावीर जैन , समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधीवत पूजा अर्चना एवं आरती करके शोभायात्रा शुरू की।

शोभायात्रा अभयनाथ महादेव मन्दिर, रामप्रकाश टाकिज, सूरजजी का बड़, नाहर का चौहटा, तिलक चौक, सदर बाजार, चौमुखा, इन्द्रा मार्केट होती हुई रात्रि करीब 11 बजे भूरा गणेश मन्दिर पहुंची। डेड किलोमीटर लबी इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिला पुरुष व युवा शामिल रहे, जिनका रास्ते में शहरवासियों ने जगह-जगह फूलमालाओं, शीतल जल और शरबत पिलाकर स्वागत किया। रास्ते में अनेक जगह लोगों ने गजानन की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। जोशिले यूवाओं की टोलियां गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष के साथ ढोल की थाप पर नाचती रहीं।

Also Read
View All

अगली खबर