बूंदी

कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उठाई लोगों की पीड़ा

युवक कांग्रेस के आह्वान पर ‘भारत बचाओ, भाजपा भगाओ’ के तहत सोमवार को यहां जिला कलक्ट्रेट पर जिले के युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बाद में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
Jun 26, 2018
Congress workers suffering of people took up the performance
कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उठाई लोगों की पीड़ा

बूंदी. युवक कांग्रेस के आह्वान पर ‘भारत बचाओ, भाजपा भगाओ’ के तहत सोमवार को यहां जिला कलक्ट्रेट पर जिले के युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बाद में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष यासीन कुरैशी की अगुवाई में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के पुतले के साथ प्रदर्शन किया। इससे पहले धरने को युवक कांगे्रस के राष्ट्रीय सचिव व संभाग प्रभारी हरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार कि दमनकारी नीतियों के चलते देश के बेरोजगार व किसान परेशान है। प्रदेश महासचिव जितेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हितेश खींची, कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन कमलेश चांदना ने सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। प्रदर्शन के दौरान शोयब मद्रासी, इमरान कादरी, चेतराम मीणा, अनंत चंदेल आदि मौजूद थे।

अंधड़ से हुए नुकसान का दिलाओ मुआवजा
बूंदी. कापरेन क्षेत्र के कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलक्टे्रट पर प्रदर्शन कर टाकरवाड़ा की झोंपडिय़ा व बालोद पंचायत के खेड़ली व्यासान गांव में अंधड़ व बरसात से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
जिला कलक्टर को सौंपे पत्र में बताया कि अंधड़ व बरसात से लोगों के आशियाने उजड़ गए। बड़ी संख्या में घरों के टीनशेड उड़ गए, दीवार ढह गई। दोनों गांवों में करीब 80 फीसदी से अधिक घरों में नुकसान हुआ है। ऐसे में इन परिवारों को आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। इस दौरान केशवरायपाटन नेता प्रतिपक्ष मुकेश चंदेल, एसबीसी कांगे्रस प्रदेश महासचिव रामराज लटाला, पर्यावरण प्रकोष्ठ महासचिव विजय बहादुर सिंह, जिला सचिव दिनेश शर्मा, कांगे्रस नेता राजेश कसाना आदि मौजूद थे।

नारे लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
कापरेन. शहर सहित क्षेत्र में कई दिनों से बिगड़ रही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सोमवार को नगर पालिका पार्षद सोनू मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर को सभी कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय पार्क में एकत्रित हुए। जहां से प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए जीएसएस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के पुतले को लेकर अव्यवस्थाओं का विरोध किया। वहीं निगम के कनिष्ठ अभियंता के नाम वहां मौजूद कर्मचारी को ज्ञापन दिया। जिसमें पार्षद मीणा ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुधारने, बिलों में आ रही मनमानी राशि को दुरुस्त करने, वार्ड 8 टाकरवाड़ा की विद्युत सप्लाई को कापरेन जीएसएस से जोडऩे, अंधड़ से टूटे विद्युत पोलों को लगवाने सहित अन्य समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की। इस दौरान कमल गोचर, हरिओम मीणा, बंटी मीणा, विशाल, भैरू प्रकाश व विकास मेघवाल आदि लोग मौजूद थे।

Published on:
26 Jun 2018 12:38 pm