बूंदी

यहाँ घोड़ी पर बैठा दूल्हा, तो पुलिस को लगाना पड़ा पहरा…

पुलिस जाप्ते के बीच निकली दलित दुल्हे की बिंदौरी

2 min read
May 10, 2018

बूंदी/रामगंजबालाजी. क्षेत्र के संगावदा गांव में गुरुवार को पुलिस जाप्ते में बीच दलित दुल्हे बनवारीलाल की बिंदौरी निकाली गई। बिंदौरी शुरू होने के 45 मिनट बाद ही दुल्हे के परिवार वाले व बाहर से आए लोगों के बीच बिंदौरी के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। बाद में आपसी समझाइश के बाद गांव के रास्ते से बिंदौरी निकालने पर सभी राजी हुए। उसके बाद गाजे बाजे के बीच बिंदौरी शुरू हुई। इस दौरान पूरी घटना पर पुलिस नजर रखे हुई थी।

ये भी पढ़ें

जमीन विवाद को लेकर अधेड़ की हत्या…

बूंदी के नृसिंह आश्रम में दो पक्ष हुए आमने-सामने

शहर के बाणगंगा स्थित नृसिंह आश्रम में सोमवार को बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति से जुड़े दो गुट अपना हक जताते हुए आमने-सामने हो गए। सूचना पर दबलाना, सदर व कोतवाली थाना पुलिस आश्रम में पहुंची। दोनों गुटों के साथ समझाइश कर टकराव टाला। यहां एक गुट बैठक करने और दूसरा गुट बैठक को रोकने के लिए पहुंचा था।

दोनों गुटों के बीच देर तक कहासुनी भी हुई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में एक गुट ने बैठक की। दूसरे गुट की बैठक शाम को हुई। मामला बढ़ता देख बूंदी के उपखंड अधिकारी दिवांशु शर्मा, पुलिस उपअधीक्षक समदर सिंह भी आश्रम में पहुंचे।एक दूसरे को देख लेने तक हुई तनातनी


आश्रम में नौबत एक दूसरे को देख लेने तक पहुंच गई। दोनों ही गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर सवाल खड़े किए। आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। दोनों ही गुटों के सदस्य बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति से जुड़ाव बताते हुए अपना हक आश्रम और समिति पर जताते रहे।कार्यवाहक अध्यक्ष चुना, चुनाव की घोषणा जल्दबजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति के दूसरे गुट की बैठक आश्रम परिसर में देर शाम हुई। समिति से जुड़े भरत शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से विजयराज सिंह हाड़ा को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में किए निर्णय के अनुसार जल्द चुनाव कार्यक्रम तय किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आश्रम में बाहरी लोगों का दखल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिससे आश्रम की गरीमा पर कोई आंच आए। इस दौरान सदस्यों ने आश्रम में पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पूरे दस्तावेज दिखाए। उन्हें आगामी योजनाओं के बारे में भी बताया।

ये भी पढ़ें

नियमों की पेचीदगियों में उलझी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना…
Published on:
10 May 2018 06:04 pm
Also Read
View All