बूंदी

जिला परिवहन कार्यालय में हुई शुरुआत, आधार कार्ड से जुड़ेगा लाइसेंस

दुर्घटना के दौरान आमतौर पर वाहन चालकों की पहचान में होने वाली समस्या अब जल्द दूर होगी।
2 min read
Jul 25, 2018
Due to the beginning of the district transport office, the license wil
जिला परिवहन कार्यालय में हुई शुरुआत, आधार कार्ड से जुड़ेगा लाइसेंस

बूंदी. दुर्घटना के दौरान आमतौर पर वाहन चालकों की पहचान में होने वाली समस्या अब जल्द दूर होगी। जी हां अब लाइसेंस को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रदेश के सभी जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसकी प्रायोगिक तौर पर जिला परिवहन कार्यालय में शुरुआत कर दी गई है।
अब वाहन चालक को नया लाइसेंस बनवाने और पुराने को रिन्युअल कराने के लिए आधार कार्ड की कॉपी लगानी होगी। परिवहन कार्यालय में वाहन चालकों के लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराया जाएगा। इससे देश में कहीं भी वाहन चालक की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी और दुर्घटना के दौरान चालकों की पहचान करने में भी आसानी होगी। आधार वाहन चालक संदिग्ध लोगों की अलग से पहचान हो सकी। जिससे अपराध करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा सकेगी।

एक क्लिक में मिलेगी जानकारी
परिवहन विभाग से मिले आदेश के बाद जिला परिवहन अधिकारी ने आधार कार्ड से लाइसेंस को जोडऩे का कार्य प्रायोगिक तौर पर शुरू कर दिया है। आधार से जुडऩे के बाद देश में कहीं भी वाहन चालकों की एक क्लिक में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

...तो लाइसेंस हो जाएगा निरस्त
आधार कार्ड से लाइसेंस जुडऩे के बाद एक व्यक्ति दो स्थानों पर लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा। अब तक कोई ऐसी व्यवस्था नहीं थी जिसमें दो लाइसेंस बनाने से रोका जा सके। कई बार वाहन चालक प्रमाण-पत्रों मेंं हेरफेर कर लाइसेंस बनवा लेते है। ये लाइसेंस कई बार अपराध में भी सहायक बनते थे। आधार कार्ड से जुडऩे के बाद इस पर लगाम लगेगी और दूसरा लाइसेंस स्वत: ही निरस्त हो जाएगा।

जिला परिवहन अधिकारी धर्मपाल आसीवाल का कहना है कि परिवहन कार्यालय में प्रायोगिक तौर पर लाइसेंस से आधार कार्ड को जोडऩे का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आधार कार्ड की अनिवार्यता पूर्ण रूप से लागू कर दी जाएगी।

Published on:
25 Jul 2018 12:28 pm