बूंदी

धन के लालच में खोद डाला अपना ही मकान और फिर…

कस्बे के वार्ड 6 में एक जने ने अपने ही मकान के अन्दर लम्बी भूमिगत सुरंग खोद दी। सुरंग की खुदाई से पड़ोस के मकानों को खतरा होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2020, 8:44 PM IST
धन के लालच में खोद डाला अपना ही मकान और फिर...
धन के लालच में खोद डाला अपना ही मकान और फिर...

नैनवां. कस्बे के वार्ड 6 में एक जने ने अपने ही मकान के अन्दर लम्बी भूमिगत सुरंग खोद दी। सुरंग की खुदाई से पड़ोस के मकानों को खतरा होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मकान मालिक को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ओमप्रकाश सोलंकी के अनुसार वार्ड छह निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसका पड़ोसी धीरज कुमार अपने मकान में सुरंग खोद रहा है। सुरंग खुदाई करने से पास के मकानों को खतरा हो गया है। इसलिए सुरंग की खुदाई बंद करवाई जाए। रिपोर्ट मिलने के बाद थाने से एएसआई खेमराज मीणा व राकेश कुमार को मौका देखने भेजा तो आरोपी के मकान में लम्बी सुरंग खुदी मिली। इस पर खुदाई बंद करवाकर मकान मालिक को पकड़ कर थाने लाए। पूछताछ करने पर मकान मालिक ने बताया कि उसके मकान के नीचे धन दबा हुआ है। उसे निकालने के लिए खुदाई कर रहा है। पुलिस ने मकान मालिक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Published on: