बूंदी

पुरा संपदा से अकूत है राजस्थान का यह गांव… यहां मिलती है आदिमानव की सभ्यता के चिन्ह

खुदाई में मिली गुप्तकाल की ईंटे, सिंह की आकृति उत्कीर्ण शिलाखंड...मानव सभ्यता के पद चिन्ह वैसे तो समूचे भारत में यत्र तत्र मिलते है। लेकिन राजस्थान का एक ऐसा गांव जहां इनकी प्रचुरता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 7:50 PM IST
Epic symbols of humanity estate is incomplete with Rajasthan
पुरा संपदा से अकूत है राजस्थान का यह गांव... यहां मिलती है आदिमानव की सभ्यता के चिन्ह

बूंदी. मानव सभ्यता के पद चिन्ह वैसे तो समूचे भारत में यत्र तत्र मिलते है। लेकिन राजस्थान का एक ऐसा गांव जहां इनकी प्रचुरता है। छोटीकाशी के लाखेरी गांव पाली में शेलाश्रय एवं उनमें प्राप्त होने वाले शैलचित्र जो अब प्रसिद्ध हो चुके है।

यहां पहले खुदाई में प्राचीन प्रतिमाओं के साथ आदिमानव की सभ्यता के चिन्ह भी मिल चुके है। बसवाड़ा पंचायत के गांव पाली में शुक्रवार को खुदाई के दौरान अति प्रचाीन खंडित प्रतिमाओं के साथ अन्य कलाकृति जडि़त पत्थर मिले है। पत्थर से बना हुआ एक मंदिर कलश मिला है।

पंचायत यहां के मंदिर के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनवाने की तैयारी कर रही है। खुदाई में 4-5 फीट लंबी प्रतिमा मिली है। प्रतिमा से नर वाला भाग पूरा खंडित है। पुराअन्वेषक ओमप्रकाश कुक्की ने बताया कि पाली गांव अपने आप में अति प्राचीन है।

आदिमानव की सभ्यताओं के अवशेषों से लेकर पिछले एक हजार से 1200वर्षो पुराने मंदिरों और मूर्तियों के अवशेष खुदाई में मिल चुके है। यहां के शिवलिंग भी इतने प्राचीन माने जाते है। प्रशासन को इनके संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।

Published on: