बूंदी

35 दिन बाद भी शहरी सरकार का मुखिया तय नहीं

35 दिनों के बाद भी राज्य सरकार पालिकाध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई। नैनवां नगरपालिका में अध्यक्ष का पद भी रिक्त पड़ा है।

less than 1 minute read
Jan 16, 2025
नैनवां नगरपालिका

नैनवां. 35 दिनों के बाद भी राज्य सरकार पालिकाध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई। नैनवां नगरपालिका में अध्यक्ष का पद भी रिक्त पड़ा है। स्वायत शासन विभाग ने पहले अध्यक्ष प्रेमबाई गुर्जर को उसके बाद उपाध्यक्ष आबिद हुसैन को भी निलम्बित कर राज्य सरकार ने अपनी पार्टी के पार्षद को अध्यक्ष बनाने का रास्ता तो निकाल लिया। उसके बाद भी पालिकाध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पा रही।

निलम्बित किए नगरपालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही कांग्रेस के थे। नैनवां में नगरपालिका के अध्यक्ष का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है, जिस वर्ग का अध्यक्ष पद है। उसी वर्ग का उपाध्यक्ष होने पर उपाध्यक्ष को ही कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने का नियम है। सरकार ने अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष आबिद हुसैन के खिलाफ भी जांच करवाकर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने के आरोप में उपाध्यक्ष को भी निलंबित कर दिया, लेकिन अभी तक किसी को भी पालिकाध्यक्ष मनोनीत नहीं किया जा सका। अध्यक्ष की दौड़ में शामिल पार्षद अपने दाव-पेच लगा रहे है।

पार्षदों की दलीय स्थिति
नैनवां नगरपालिका के फरवरी 2021 में हुए चुनाव में कांग्रेस को 15 वार्डो व भाजपा को दस वार्डों में जीत मिली थी। एक वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के एक पार्षद ओमप्रकाश गुर्जर भाजपा में शामिल हो जाने से भाजपा पार्षदों की संख्या 11 हो गई थी तो कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 14 रह गई थी। स्वायत शासन विभाग द्वारा 11 दिसम्बर को पालिकाध्यक्ष प्रेमबाई गुर्जर को अध्यक्ष व पार्षद पद से निलम्बित करने व उसके बाद गुरुवार को उपाध्यक्ष आबिद हुसैन को भी उपाध्यक्ष व पार्षद पद से निलम्बित कर दिए जाने से कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 12 रह गई।

Also Read
View All

अगली खबर