16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : मैराथन में दिखाया उत्साह, सशक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश

राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित रन फॉर विकसित राजस्थान मैराथन उत्साह, उमंग और जोशपूर्ण वातावरण के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 16, 2026

Bundi : मैराथन में दिखाया उत्साह, सशक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश

बूंदी. खेल संकुल से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि। पत्रिका

बूंदी. राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित रन फॉर विकसित राजस्थान मैराथन उत्साह, उमंग और जोशपूर्ण वातावरण के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाडिय़ों और छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लेकर स्वास्थ्य, फिटनेस और विकसित राजस्थान के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मैराथन को विधायक हरिमोहन शर्मा, भाजपा नेता भरत शर्मा व भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार शृंगी ने खेल संकुल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि राजस्थान स्थापना दिवस केवल प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं को स्मरण करने का अवसर ही नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, खेलकूद और दौड़ जैसे आयोजनों से युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का विकास होता है। दौड़ खेल संकुल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन खेल संकुल पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने विकसित राजस्थान-स्वस्थ राजस्थान जोशीले उद्घोषों से वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धनराज मीणा, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भैरूप्रकाश नागर, पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी आदि मौजूद रहे। खेल अधिकारी हर्षवर्धन ङ्क्षसह चुंडावत ने आभार जताया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में यहां महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रदेश की गौरवशाली विरासत और विकास की गाथा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में नई पीढ़ी को राजस्थान के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धनराज मीणा रहे। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल रितेश सनाढ्य ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीईओ माध्यमिक प्रहलाद शर्मा, सीबीईओ के. डी. शर्मा, रवींद्र दाधीच, भूपेन्द्र शर्मा व ममता मीणा उपस्थित रहे। एडीपीसी सुनीता कटारा और डाइट से जेपी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। संचालन वाइस प्रिंसिपल भूपेन्द्र शर्मा और शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम प्रभारी गायत्री शृंगी ने व्यवस्थाओं का समन्वय किया।