16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : कृपया इस रोड पर वोट मांगने नहीं आए…

शहर के गुरुनानक कॉलोनी के बाशिदों में सडक़ नहीं बनने से रोष व्याप्त है। ऐसे में कॉलोनी के बाशिदों ने कृपया इस रोड पर वोट मांगने नहीं आए..रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा कर प्रशासन और जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया है।

2 min read
Google source verification
कृपया इस रोड पर वोट मांगने नहीं आए...

बूंदी. गुरु नानक कॉलोनी के लगाया गया बैनर ।

बूंदी. शहर के गुरुनानक कॉलोनी के बाशिदों में सडक़ नहीं बनने से रोष व्याप्त है। ऐसे में कॉलोनी के बाशिदों ने कृपया इस रोड पर वोट मांगने नहीं आए..रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा कर प्रशासन और जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से कॉलोनी के बाशिदें सडक़ निर्माण की मांग कर रहे है, लेकिन अब तक सडक़ का निर्माण नहीं कराया गया।

कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने आगामी चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। इधर, जैसे सडक़ पर टंगे बैनर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था दिनभर आम से लेकर खास में चर्चा का विषय बना रहा है। लोगों का कहना है कि शहर के हाल बेहाल है। विकास तो दूर की बात है अब तक सडक़ तक नहीं बन पा रही है। तो वह अपने मताधिकार का उपयोग क्यों करें। जबकि शहर की सबसे चौड़ी सडक़ है।

क्षेत्र के सर्वदमन शर्मा, रमेशचंद विजय, भगवत ङ्क्षसह राजावत, तेजमल नायक, मोहम्मद सलीम, जगदीश त्रिपाठी व दिनेश दाधीच ने बताया कि गुरुनानक कॉलोनी विकास नगर जाने का मुख्य रास्ता है, जिसके सडक़ की चौड़ाई करीब 80 फीट है। यह सडक़ लंकागेट जाने वाली सडक़ को जोड़ती है। सडक़ निर्माण के लिए नगरपरिषद में पूर्व सभापति व हाल ही में भाजपा शासन में भी निवर्तमान सभापति से मिलकर मांग कर चुके है। जबकि सडक़ के टेंडर हो चुके, दीपावली के समय वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा सही जवाब नहीं देने से लोगों में रोष व्याप्त बढ़ता जा रहा है।

लोगो का कहना है कि 18-20 साल पहले सडक़ बनी थी,उसके बाद आज तक सडक़ नहीं बनी। जबकि सीवरेज लाइन भी निकल चुकी है। पूरी सडक़ क्षतिग्रस्त है। आए दिन वाहन चालक के साथ पैदल राहगीर चोटिल हो रहे है, लेकिन अब क्षेत्र के लोगों ने आगामी चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।