30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi: शादी में आधी रात को दुल्हन समेत 40+ मेहमान पड़े बीमार, हॉस्पिटल में 6 घंटे तक चला उपचार

Bundi News: बूंदी जिले के नैनवां और टोंक जिले के कचरावता गांव में बुधवार रात हुई शादी में खाया गया खाना खाने के बाद 40 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

2 min read
Google source verification
Food Poisioning

अस्पताल में भर्ती लोगों का फोटो: पत्रिका

Rajasthan Wedding Food Poisoning: बूंदी जिले के नैनवां से आठ किमी दूर टोंक जिले के कचरावता गांव में बुधवार रात को  शादी में बनाया खाना खाने के बाद पचास से अधिक लोगों तबियत बिगड़ गई। जिनको उपचार के लिए बूंदी के नैनवां उपजिला चिकित्सालय में लाया।

दुल्हन सहित 40 लोगों को चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार शुरू किया। जिनमें 6 बच्चें भी शामिल थे। खाना खाने के बाद तबियत बिगड़ने लगी तो रात 12 बजे से ही पीड़ित उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचना शुरू हो गए।

पीड़ितों के आने का सिलसिला गुरुवार सुबह चार बजे तक चलता रहा। जिनको चिकित्सालय के तीन वार्डों में भर्ती कर उपचार शुरू किया।

मरीजों के साथ आए लोगों ने बताया कि बुधवार गांव में राजेश की पुत्री की शादी के खाने में काजू कतली, रसगुल्ला, दही का रायता, नमकीन, पुड़ी व आलू की सब्जी बनाई थी। खाना खाने के दो से तीन घंटे बाद ही तबियत बिगड़ने के साथ ही उल्टी-दस्त होने लगे। रात 12 बजे से ही तबियत बिगड़ने लगी तो उपचार के लिए  पीड़ितों को नैनवां उपजिला चिकित्सालय लेकर आने लगे।

6 घंटे उपचार में जुटी रही चिकित्सा टीम

चिकित्सक डॉ सुरेशकुमार, नर्सिंग ऑफिसर मिथलेश गुर्जर, कौशल्या, टीना व रिंकू लगातार 6 घंटे तक उपचार में जुटे रहे। जैसे-जैसे मरीज आते गए वैसे ही गंभीर गम्भीर हालत वाले मरीजों को भर्ती कर उपचार करते रहे। उपचार शुरू होने के साथ ही मरीजों की स्थिति में सुधार होता गया। मरीज ठीक होते गए वैसे ही अपने गांव चले गए।

दुल्हन समेत ये मरीज हुए भर्ती

कचरावता निवासी गन्नू (11), सुरजा (40 ), राजेश (30), निरमा (25), कन्नू (6), सुशीला (32), उर्मिला (27), शिवानी (20), सीमा (30), संतोष (35), सुनीता (37), फालतू बाई (23), रोशन (40), राजू (50), गोलू (25), प्रिंस पुत्र राजेश (11), प्रिंस पुत्र मनोज (10), सीताराम (37), ऋषि (8), दीपक (18),हिमांशु (5), दुल्हन मुस्कान (18), बरजी (65), फुलेता निवासी सम्पत (30), लाड़बाई (32), समरावता निवासी सुगना (48), लोकेश (35), जयपुर निवासी सुरेशचंद (52), शिवकुमार (37), सोना (27),श्रीपुरा निवासी प्रेमबाई (60), बनवारी (25), ढकोलिया निवासी कमलेश (50), रामगंजमण्डी निवासी राजेन्द्र (33), सातलखेड़ी निवासी कंचन (50), जेतपुर निवासी रेखा (25), टोंक निवासी प्रियंका (20), बामनगांव निवासी धर्मराज (23), हाड़ौती निवासी मोहनलाल (80) उपचार के लिए भर्ती किया गया।

उपजिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ कृष्णकुमार प्रजापत का कहना है कि नजदीकी कचरावता गांव में एक शादी में खाना खाने के बाद लोगों के उल्टी-दस्त हो गई थी। जो उपचार के लिए रात को चिकित्सालय पहुंचे थे। 40 लोगों को भर्ती किया था। उपचार के बाद सभी ठीक होने के बाद अपने गांव चले गए।