
Bhilwara Blackmail Case (Photo-AI)
Bhilwara Blackmail Case: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल की महिला को अपने ही पति को झूठे केस में फंसाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि महिला पर आरोप है कि उसने खुद का एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि सारा दोष उसके पति पर मढ़ा जा सके।
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया, यह मामला मार्च के आखिरी हफ्ते में सामने आया था। सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकाउंट के जरिए महिला का नहाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
वीडियो सामने आने के बाद महिला के पति ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पति का आरोप था कि यह वीडियो उसकी पत्नी ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर जानबूझकर बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया।
पति ने अपनी शिकायत में बताया कि पत्नी उसे बदनाम करना चाहती थी और ऐसे हालात पैदा करना चाहती थी, जिससे वह उससे अलग हो सके। आरोपी महिला चाहती थी कि लोगों को ऐसा लगे कि वीडियो उसके पति ने लीक किया है। जब पति ने इस बात का विरोध किया तो उसे धमकियां भी दी गईं।
जांच में पता चला कि 20 मार्च को एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया था। इस अकाउंट के लिए इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड महिला के एक सहयोगी ने उपलब्ध कराया था।
पुलिस ने महिला और उसके साथी के बीच हुई सोशल मीडिया चैट खंगाली। चैट्स से साफ जाहिर हुआ कि यह पूरी साजिश पहले से तैयार की गई थी, ताकि पति को फंसाया जा सके।
पूछताछ के दौरान महिला ने पहले अपने पति पर ही आरोप लगाए। लेकिन जब उसके पूर्व प्रेमी को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि महिला ने उसे भी इस साजिश में शामिल करने की कोशिश की थी।
पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा था। इससे पहले महिला के परिवार ने पति के खिलाफ गहने हड़पने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। फिलहाल, पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Published on:
30 Apr 2026 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
