30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन और गर्मी से बचाव पर जोर, सुवाणा निष्पादक समिति की बैठक में लिए र्क निर्णय

सुवाणा ब्लॉक एवं भीलवाड़ा शहरी क्षेत्र के 103 पीएम श्री, महात्मा गांधी और अन्य राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया

2 min read
Google source verification
100% enrolment in schools and emphasis on protection from heat, decisions taken in Suwana Executive Committee meeting

स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन और गर्मी से बचाव पर जोर, सुवाणा निष्पादक समिति की बैठक में लिए र्क निर्णय

भीलवाड़ा जिले के सुवाणा ब्लॉक की निष्पादक समिति की बैठक उपखंड अधिकारी जवाहर लाल मित्तल की अध्यक्षता में सुभाष नगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें सुवाणा ब्लॉक एवं भीलवाड़ा शहरी क्षेत्र के 103 पीएम श्री, महात्मा गांधी और अन्य राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।

बैठक में एसडीएम मित्तल ने छात्रों को भीषण गर्मी से बचाने के उपाय करने, वर्षाकाल से पूर्व जर्जर भवनों का सर्वे, शत-प्रतिशत नामांकन और विद्यालय स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जीनगर ने पेंशन प्रकरणों, मुख्यमंत्री विशेष ग्राम सभा और संपर्क पोर्टल की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही, 'राजस्थानपत्रिका' में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने लाडो एवं पालनहार योजना के आवेदन समय पर भरवाने के सख्त निर्देश दिए, ताकि पात्र और जरूरतमंद छात्राओं को लाभ मिल सके।

एसीबीईओ विजयपाल वर्मा ने छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति, निशुल्क पाठ्य-पुस्तक वितरण व प्राइवेट स्कूलों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, संदर्भ व्यक्ति दिनेश उपाध्याय ने शाला संबलन, एमडीएम, जिला रैंकिंग व यू-डाइस प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश दिए।

इस दौरान तीन प्रधानाचार्य अवधेश कुमार शर्मा (कांदा), प्रेम शंकर जोशी (पुर) और प्रकाश सोमानी (कारोई) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एसडीएम बनें शिक्षक, छात्रों के सवालों के दिए जवाब

भीलवाड़ा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में बुधवार को एसडीएम जवाहरलाल मित्तल ने शिक्षक बनकर कक्षा 10 के छात्रों को संस्कृत एवं विज्ञान विषय का अध्यापन कार्य कराया। साथ ही छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिए। मित्तल ने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं छात्रों के शैक्षणिक स्तर तथा अच्छे परीक्षा परिणाम पर संतोष प्रकट करते हुए विद्यालय की सराहना की। विद्यालय में चल रही व्यावसायिक शिक्षा लेब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में नामांकन को लेकर भी फीड बैक लिया। स्कूल भवन के बारे में जानकारी लेते हुए बारिश से पहले भवन की साफ -सफाई कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीबीईओ रामेश्वर जीनगर, एसीबीईओ विजयपाल वर्मा, प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी, संदर्भ व्यक्ति दिनेश उपाध्याय, प्राध्यापक महावीर प्रसाद जीनगर मधु लड्ढा, पूजा शर्मा, संगीता व्यास उपस्थित थे।