29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी में रोडवेज बस खड़े कंटेनर से टकराई, यात्रियों में मची चीख पुकार, 6 घायल

Bundi Road Accident : हिण्डोली थाना क्षेत्र के ग्राम चतरगंज के निकट गंगरावल मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बुधवार दोपहर को एक खड़े एक कंटेनर से अजमेर आगार की बस टकरा गई, जिससे बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
bus accident

रोडवेज बस खड़े कंटेनर से टकराई। फोटो पत्रिका

बूंदी। हिण्डोली थाना क्षेत्र के ग्राम चतरगंज के निकट गंगरावल मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बुधवार दोपहर को एक खड़े एक कंटेनर से अजमेर आगार की बस टकरा गई, जिससे बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया।

जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर को गंगरावल मंदिर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चालक कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा कर चला गया। इसी दौरान बूंदी से अजमेर की ओर जाने वाली अजमेर आगार की बस तेज रफ्तार से देवली को जा रही थी।

इस दौरान बस कंटेनर के पीछे से टकरा गई। इससे बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां से घायलों को बाहर निकाला एवं 108 एंबुलेंस बुलाकर हिण्डोली चिकित्सालय पहुंचाया।

यह हुए घायल

घायलों में परिचालक ममता बैरवा निवासी अजमेर ,गीता देवी व घासीलाल निवासी बूंदी, युवराज मंगली कला, मीराबाई, देव प्रकाश, ललित कुमार व बीना घायलों में शामिल है।

हिण्डोली थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि सड़क पर खड़े कंटेनर से बस टकरा गई बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल लोग जी ने उपचार के लिए हिंडोली चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।