
मृतका की फाइल फोटो
Rajasthan Bundi Crime : तालेड़ा( बूंदी) थाना क्षेत्र के ठिकरिया कला में महिला रामी बाई (40) की पति ने घर में हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कई सालों से पारिवारिक विवाद चल रहा था । आरोपी हेमराज घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद डरे हुए बच्चों ने पुलिस को कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी तथा आसपास के पड़ोसी लोगों को चिल्लाकर मदद के लिए बुलाया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
हत्या के बाद आरोपी पति हेमराज मोबाइल स्वीच ऑफ कर फरार हो गया है । पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं। संभावित जगह पर दबिश दी जा रही है। सपास के गांवों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं।
तालेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और घटना से जुड़े सबूतों को एकत्रित किया है। घटना स्थल पर पुलिस उपाधीक्षक राजेश टेलर ने पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही हैं। मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं।
दर्ज रिपोर्ट में मृतका बेटी लक्ष्मी ने बताया कि पिता के हिस्से की 7 बीघा जमीन की फसल से होने वाली आय पिता के भाई लेते है। मंगलवार सुबह दुध लाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात पर पिता हेमराज ने पुत्री आरती के साथ मारपीट की। मां ने पिता को मारपीट करने से रोका तो पिता ने धमकी दी कि आठ दिन में तुझे जान से मार दूंगा ।
रात को मेरी दोनों बहनें व मां सो गए थे। 11.30 बजे करीब पिता कुल्हाडी लेकर आया, सो रही मां पर कुल्हाडी से कई वार किए, जिससे सिर पर कई चोटें आने से दम तोड़ दिया। घटना के तुरन्त बाद पिता भागने लगा तो आरती की नींद खुल गई। आरती ने पिता को रोका, लेकिन भाग गया।
Updated on:
29 Apr 2026 06:13 pm
Published on:
29 Apr 2026 06:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
