16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : मातृ शक्ति की एकजुटता ने दिया संदेश, श्रीराम के नारे गूंजे

हाथों में केसरिया ध्वज, मुख से निकलते जयश्रीराम के नारे ओर एक जैसी परिधान में सजी-धजी महिलाएं जब शहर की सड़कों से खुद बाइक चलाती हुई गुजरी तो छोटीकाशी भगवामय हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 16, 2026

Bundi : मातृ शक्ति की एकजुटता ने दिया संदेश, श्रीराम के नारे गूंजे

बूंदी में निकाली गई वाहन रैली में शामिल महिलाएं।

बूंदी. हाथों में केसरिया ध्वज, मुख से निकलते जयश्रीराम के नारे ओर एक जैसी परिधान में सजी-धजी महिलाएं जब शहर की सड़कों से खुद बाइक चलाती हुई गुजरी तो छोटीकाशी भगवामय हो गई। चहुंओर भारत माता के जयकारे गूंज उठे। आंखो में काला चश्मा और केसरिया साफा पहने ललाट पर तिलक के सजधज कर मातृ शक्ति ने पूरे उत्साह से सहभागिता की। जगह-जगह पुष्प वर्षा से होते स्वागत ने सभी को अभिभूत कर दिया।

मौका था हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति की ओर से शहर में रविवार को मातृ शक्ति की ओर से निकाली गई वाहन रैली का। दो पंक्ति में चली महिलाओं ने अनुशासन का संदेश दिया। दोपहर बाद कुंभा स्टेडिय़म से रैली शुरू हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कुंभा स्टेडियम पहुंची। जहां पर सामूहिक रूप से भारत माता की आरती हुई।

मातृ शक्ति वाहन रैली प्रभारी इंद्रा शर्मा ने बताया कि शहर की विभिन्न बस्तियों से महिलाएं रैली में शामिल हुई। मुद्दिता शर्मा, डॉ. बृजबाला गुप्ता, सरोज अग्रवाल, अरुणा चतुर्वेदी, नीलम माथुर, अनीता गहलोत, कविता पोद्दार, कुसुमलता ङ्क्षसह, अनीता हरसौरा, उमा अजमेरा, कुसुम शर्मा, मोनिका शेरगढिया, निधि जैन, सीता अजमेरा सहित कई मातृ शक्ति व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए चली। वाहन रैली प्रभारी पीतांबर शर्मा व उपाध्यक्ष मन मोहन अजमेरा ने आभार जताया।

कार्यक्रम प्रमुख मनीष शर्मा ने बताया कि वाहन रैली का जगह-जगह जगह स्वागत द्वार लगाकर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। पूरा मार्ग भगवा पताकाओं से सजाया गया। रैली में भारत माता की झांकी शामिल थी।