17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : जनाना अस्पताल में बनेगी मदर लैब, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

जिला अस्पताल में अब रक्त संबंधी जांच के लिए मरीजों व उनके परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा, वहीं अस्पताल में निजी जांच सेंटर के कर्मचारियों की आवाजाही पर भी लगाम लगेगी। इसके लिए जनाना अस्पताल में मदर लैब स्थापित की जा रही है। आगामी एक पखवाड़े में इसमें रक्त से जुड़ी तमाम जांचे शुरू हो जाएगी।

2 min read
Google source verification
जनाना अस्पताल में बनेगी मदर लैब, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

बूंदी का जनाना अस्पताल

बूंदी. जिला अस्पताल में अब रक्त संबंधी जांच के लिए मरीजों व उनके परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा, वहीं अस्पताल में निजी जांच सेंटर के कर्मचारियों की आवाजाही पर भी लगाम लगेगी। इसके लिए जनाना अस्पताल में मदर लैब स्थापित की जा रही है। आगामी एक पखवाड़े में इसमें रक्त से जुड़ी तमाम जांचे शुरू हो जाएगी।

जानकारी अनुसार जनाना अस्पताल में मदर लैब में रक्त संबंधी 145 तरह की जांच की जाएगी। इसमें जिला अस्पताल से आने वाले रक्त के नमूनों की 24 घंटे जांच किए जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें पैथोलॉजिस्ट एवं माइक्रोलॉजिस्ट की भी सेवाएं मिलेगी। वहीं सरकारी कर्मचारियों के अलावा संविदा पर भी लैब टेक्नीशियन की सेवाएं ली जाएगी। वहीं रक्त का नमूूना देने के बाद रोगी के मोबाइल नम्बर पर रजिस्ट्रेशन एवं जांच रिपोर्ट भी 24 घंटे में भेजी जाएगी, जिससे दोबारा अस्पताल आने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। मदर लैब में 145, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 101 एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 66 तरह की जांचे की जाने की सुविधा रहेगी।

पीएससी व सीएचसी भी जुड़ेंगे
मदर लैब से जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी जुड़ेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हब स्थापित किया जाएगा। इन केन्द्रों से सेम्पल एकत्र कर उसी दिन मदर लैब भेजे जाएंगे, वहां जांच होने के बाद जांच रिपोर्ट रोगी द्ववारा रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी।

निजी जांच सेंटरों पर लगेगी लगाम
अभी तक जिला अस्पताल में रिजेन्ट की कमी होने से कई जांच बंद होने से मरीज परेशान होते रहे है। वहीं भर्ती मरीजों की उक्त जांच अस्पताल परिसर के बाहर स्थित निजी जांच सेंटर के कर्मचारी रक्त का नमूना लेकर जाते रहे है। और जांच रिपोर्ट मरीज के परिजन को उक्त सेंटर पर जाकर लानी होती है, जिसकी मनमानी राशि भी देनी पड़ती है। मदर लैब स्थापित होने के बाद उक्त समस्या से भी निजात मिल जाएगी।

आगामी एक पखवाड़े में मरीजों को मदर लैब की सुविधा मिल जाएगी। वहीं सीएचसी व पीएचसी पर आने वाले मरीजों की रक्त संबंधी जांच यहीं की जाएगी, जिसकी तैयारी की जा चुकी है। प्रथम चरण में हिण्डोली व कापरेन में यह कार्य शुरू किया जा चुका है।
ऋतुराज सिंह, मैनेजर, मदर लैब, जनाना अस्पताल