बूंदी

नहरी पानी नहीं मिलने से भडक़े किसान, लगाया जाम

गोठड़ा बांध की मुख्य केनाल पर टेल क्षेत्र में बनी दो माइनरो में 13 दिन बाद भी पानी नहीं पहुंचने पर किसानों का रोष फूट पड़ा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2020, 3:37 PM IST
नहरी पानी नहीं मिलने से भडक़े किसान, लगाया जाम
नहरी पानी नहीं मिलने से भडक़े किसान, लगाया जाम

भण्डेड़ा. गोठड़ा बांध की मुख्य केनाल पर टेल क्षेत्र में बनी दो माइनरो में 13 दिन बाद भी पानी नहीं पहुंचने पर किसानों का रोष फूट पड़ा। शनिवार को आक्रोशित किसानों ने बूंदी-बांसी मार्ग नहर के पास कांटे डालकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर नैनवां सरपंच संघ के तहसील अध्यक्ष मौके पर पहुंचे व जलसंसाधन विभाग के उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया। विभाग के अधिकारियों की समझाइश पर एक घंटे बाद जाम हटाया गया।
बांध की टेल पर बनी दो माइनरो में लम्बे समय से पानी नहीं पहुंचने से टेल क्षेत्र में हजारों बीघा फ सलें सूखने की कगार पर है। किसानों ने गत दिनों माइनरों में पानी नहीं पहुंचेन पर सडक़ पर जाम लगाने की चेतावनी दे थी। चेतावनी के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को आक्रोशित किसान बांसी-बूंदी मार्ग पर पहुंचे और नहर के पास सडक़ पर कंटीली झाडिय़ां डालकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर नैनवां उपखंड के सरपंच संघ अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा भाया मौके पर पहुंचे और विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने जल्द पानी बढ़वाने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसानों ने जाम को हटाया। जाम से दोनों तरफ दुपहिया व चौपहिया वाहनों की कतारें लग गई थी। इससे राहगीर परेशान हो गए थे।
पानी नहीं मिलने से मुरझाने लगी फसलें
किसानों ने बताया कि पहले अधिक बरसात होने से खरीफ की पूरी फ सलें नष्ट हो चुकी है। रबी की फ सल भी इस समय पानी नहीं मिलने से मुरझाने लगी है। बांध में पर्याप्त पानी होने के बाद भी विभाग ने कम गेज कर रखा है। वही हेड के किसानों ने ओड़े लगाकर पानी को रोक रखा है। पानी का गेज अधिक किया जाए तो किसान अपनी फ सलों में पानी की पिलाई कर सकते हैं।

Published on: