बूंदी

फोलाई तालाब की पाल टूटी…व्यर्थ बह गया बरसात का पानी

फोलाई गांव में मुक्तिधाम के निकट स्थित तालाब की पाल टूट गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 8:21 PM IST
foil pond broke down ... wasted water in rainy season
फोलाई तालाब की पाल टूटी...व्यर्थ बह गया बरसात का पानी

बूंदी /गेण्डोली. फोलाई गांव में मुक्तिधाम के निकट स्थित तालाब की पाल शुक्रवार देर रात टूट गई। जिससे तालाब में आया अधिकंाश पानी व्यर्थ बह गया।

ग्राम विकास अधिकारी सीताराम खारवाल ने बताया कि शनिवार को सुबह ग्रामीणो ने सूचना दी कि मुक्तिधाम के निकट वाले तालाब की पाल टूट गई। मौके पर जाकर देखा तो तालाब के दक्षिणी हिस्से की पाल का काफी हिस्सा टूट गया था, जिससे बरसात का तीन चौथाई पानी व्यर्थ बह गया।

पंचायत प्रशासन ने खाली कट्टे लगवाकर क्षतिग्रस्त पाल की अस्थाई मरम्मत करा दी है।


इस वर्ष मनरेगा में हुआ था कार्य


इस तालाब की मरम्मत का कार्य इस वर्ष मनरेगा योजना के तहत करवाया गया था, लेकिन प्रशासन द्वारा पानी के दबाव वाली जगह पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया, जिससे यह घटना हुई है।


तालाब में पानी की आवक बढ़ी


इस तालाब में कंचन धाम के निकट होकर बहने वाले नाले को भी मिला दिया है। जिससे तालाब में पानी की आवक दोगनी हो गई। मानसून की पहली बरसात में ही यह तालाब तीन चौथाई से अधिक भर गया था।


पानी में बह गई फसलें


पाल टूटने पर वेग से निकले पानी के कारण तालाब के निचले हिस्से वाले दर्जनों काश्तकारों की फसलें बह गई। सत्यनारायण, मुकट बिहारी एवं रामशंकर ब्राह्मण के खेत पर बना कुआं ढह गया। वहीं उनके खेत की फसलें खराब हो गई।

Published on: