बूंदी

Friendship Day: सोशल मीडिया पर afternoon बाद हुआ दोस्ती का इजहार…

दोस्ती के बीच इंटरनेट का खलल-
less than 1 minute read
Aug 05, 2018
Friendship Day: Social media friendship Internet interruption
Friendship Day: सोशल मीडिया पर afternoon बाद हुआ दोस्ती का इजहार...

बूंदी. अपनी भावनाओं को एक दूसरे तक पहुंचाने में सोशल मीडिया एक बेहतर जरिया है। रविवार को दोस्ती का दिन था लेकिन अपने फ्रेंडस को वीश करने के लिए लोगो को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा।

उन लोगो को ज्यादा परेशानी हुई जो शहर से बाहर रहते है। वजह आरएएस प्री- 2018 परीक्षा। पारदर्शिता व लोक सुरक्षा को देखते हुए रविवार को समय सीमा में इंटरनेट सेवाएं बंद रही, जिससे लोग अपने फ्रेंण्ड्स को वीश करने के लिए बेताब है।

हालांकि फोनिंग की सुविधा चालू थी लेकिन युवाओं का मानना है कि एसएमएस, वॉट्सअप, फैसबुक के जरिए अपने विचार ओर दोस्त के प्रति जज्बात को आसानी से बयां किया जा सकता है। गुुगल पर ऐसे कई अट्रेक्टिव कोटेशन अवेलेबल होते है जिससे आसानी से दिल की बात पहुंचाई जा सकती है।

इस के इतर सोशल मीडिया से दूर युवा ही नही हर वर्ग दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए एक दूसरे के घर पहुंचे। इनमें युवाओं की टोली संडे के साथ फे्रंडशीप डे को एंजॉय करती नजर आई। एक दूसरे की कलाईयों पर फ्रेंडशीप बेंड बांधे ओर चॉकलेट तो अन्य उपहार देकर अपनी दोस्ती को मजबूत किया।


नेट बहाल होते ही खिल उठे चेहरे-


दोपहर करीब डेढ बजे बाद इंटरनेट की सेवा बहाल हुई उसके बाद लोगो के फोन की घंटी बज उठी। प्यार भरे संदेश अपने दोस्तो के नाम देखकर चेहरे खिल उठे।

Published on:
05 Aug 2018 05:45 pm