बूंदी

घर पर सो रहे पति की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पत्नी गिरफ्तार, अवैध संबंधों को लेकर था शक

दबलाना थाना क्षेत्र के मेण्डी पंचायत के ग्राम नरसिंहपुरा में एक महिला ने शनिवार रात को घर पर सो रहे पति की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Jun 09, 2024

हिण्डोली( बूंदी )। दबलाना थाना क्षेत्र के मेण्डी पंचायत के ग्राम नरसिंहपुरा में महिला ने शनिवार रात को घर पर सो रहे पति की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी मनोजसिंह सिकरवार ने बताया कि नरसिंहपुरा निवासी राजेंद्र गुर्जर (35) वर्ष रात को खाना खाकर घर पर लेटा हुआ था। देर रात अवैध संबंधों को लेकर पत्नी ममता बाई व राजेन्द्र में बहस चल रही थी। इस दौरान पलंग पर बैठे हुए राजेन्द्र पर ममता ने पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर दिए, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई।। इस दौरान मृतक का बेटा उठा, उसने कमरे में खून से लथपथ पिता को देखा तो चिल्लाया। दूसरे घर पर सो रहा राजेंद्र का पिता उठकर आया, उसने देखा तो राजेंद्र मृत पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन कटी हुई थी। कानों में सोने की मुर्कियां गायब थी। वह घर के सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे।उसने दबलाना पुलिस को फोन किया। थाना प्रभारी सिकरवार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। रात को मृतक की पत्नी ममता ने पुलिस को लूट की वारदात होना बताया। उधर, मृतक के पिता शोजी लाल लाल ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसे पुत्र वधू पर हत्या करने का शक है। इस पहलु पर पुलिस ने जांच की।

सख्ती दिखाई तो की वारदात कबूल


दबलाना पुलिस ने बताया कि पत्नी द्वारा गुमराह करने पर शक हो रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आरोपी पत्नी ममता बाई को दबलाना थाने ले गई। जहां पर पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई, जिस पर उसने हत्या करना कबूल लिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में पत्नी ममता को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी ने पुलिस को गुमराह किया


मृतक की पत्नी ममता ने हत्या के बाद राजेंद्र गुर्जर के कान से एक तोले सोने की मुर्कियां भी खोली। घर में रखे बक्से को खोलकर सामान नीचे बिखर दिए, ताकि घटना को चोरी या लूट का रूप दिया जा सके, लेकिन घटना के बाद कुल्हाड़ी धोते हुए परिवार के किसी ने उसे देख लिया था, जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया।

अवैध संबंध को लेकर होता था झगड़ा


दबलाना थाना प्रभारी दबलाना मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि नरसिंहपुरा निवासी राजेंद्र गुर्जर व उसकी पत्नी के बीच अक्सर अवैध संबंध को लेकर झगड़ा होता था। शनिवार देर रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। ऐसे में मौका देखकर पत्नी ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
09 Jun 2024 06:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर