बूंदी

झूम के बरसे बदरा, नदी-नाले उफने

सावन के आखिरी सोमवार पर जिले में मेघों की मेहरबानी बरसी। बांध-तालाब में पानी की आवक हुई और नदियां बह निकली।
2 min read
Aug 21, 2018
झूम के बरसे बदरा, नदी-नाले उफने
झूम के बरसे बदरा, नदी-नाले उफने

बूंदी. सावन के आखिरी सोमवार पर जिले में मेघों की मेहरबानी बरसी। बांध-तालाब में पानी की आवक हुई और नदियां बह निकली।
बूंदी शहर में तडक़े से ही बारिश का दौर जारी रहा। तेज बौछारों के बाद पानी सडक़ों पर बह निकला। सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई बारिश के दौरान सडक़ों पर पानी जमा हो गया। यहां लोगों ने तेज बारिश में नहाने का लुप्फ भी उठाया।
सडक़ों पर जमा पानी वाहनों के साथ उछटता रहा।बाद में दोपहर को भी रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी रहा। सर्वाधिक बारिश नैनवां में हुई। बरधा बांध पर चादर शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सोमवार को शाम पांच बजे तक बूंदी में 26, तालेड़ा में 39, केशवरायपाटन में 10, इन्द्रगढ़ में 42, नैनवां में 76, हिण्डाली में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई।
अकतासा.अच्छी बारिश से तालेड़ा नदी में दोपहर बाद तीन बजे जोरदार पानी की आवक हुई। यहां लंबे समय से लोगों को पानी का इंतजार था। नदी में पानी की आवक होते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

डेढ घंटे तक बरसे मेघ
लाखेरी. कस्बे में सोमवार को इन्द्र देवता मेहरबान रहे और बादलों ने डेढ़ घंटे तक बरसात की। कस्बे में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। साढ़े आठ बजे करीब बादलों ने गडगड़़ाहट के साथ बरसना शुरू किया, जो 10 बजे तक बरसते रहे।
करवर. कस्बे सहित आसपास के गांवों में सोमवार को लंबे समय के बाद सुबह से देर शाम तक बारिश हुई। बरसात से सूखने के कगार पर खड़ी खरीफ की फ सलों को जीवनदान मिल गया। वही किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई। जलाशयों में पानी की आवक शुरू हुई।
डाबी. सोमवार को बरड़ क्षेत्र मेें सुबह से रुक-रुक कर वर्षा का दौर चलता रहा। इस बीच लाम्बाखोह अस्पताल के समीप बिजली गिरने से अस्पताल की विद्युत लाइन व मीटर जल गए।
नमाना. क्षेत्र के केवडिया गांव में स्थित भैरू बांध पर सोमवार को चादर चलना शुरू हो गई। इसी के साथ कई सैलानी पिकनिक मनाने बांध स्थल पर पहुंचे। भैरू बांध ने जिले के पिकनिक स्थलों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। पिछले दो साल से यहां लोगों का आना शुरू हुआ है।
नोताड़ा. कस्बे में सोमवार को सुबह से ही बारिश होने से नालों खाळों में पानी बह निकला। रघुनाथपुरा, मालिकपुरा, धरावण सहित आसपास के क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई।
भंडेडा. कस्बे सहित आसपास के गांवों में सोमवार को बारिश हुई। दिनभर रुक-रक कर बरसात होती रही।

बारिश से गिरी दीवार, भागकर बचाई जान
जजावर. कस्बे में सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे बारिश से मकान की दीवार ढह गई। जानकारी के अनुसार कस्बे में सुबह करीब दो घंटे बारिश के बाद अचानक धाकड़ो के मोहल्ले में एक मकान की दीवार ढह गई। इससे आवागमन बाधित हो गया। पास ही किराने की दुकान पर खड़े लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

Published on:
21 Aug 2018 11:41 am