बूंदी

कब तक बर्दाश्त करें साब, सड़क का हाल तो देखो

- बर्तन बाजार में डेढ़ घंटे तक लगाया जाम
2 min read
Jun 09, 2018
kab tak bardaasht karen saab, sadak ka haal to dekho
कब तक बर्दाश्त करें साब, सड़क का हाल तो देखो

- बर्तन बाजार में डेढ़ घंटे तक लगाया जाम

- निर्माण शुरू हुआ तब माने दुकानदार
बूंदी. शहर के बर्तन बाजार की सड़क को खोदकर छोडऩे से शनिवार को व्यापारियों का रोष फूट पड़ा।उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोके रहे।उन्होंने नगर परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।मौके पर पहुंचे सीवरेज अधिकारी व कोतवाली पुलिस के सड़क दुरुस्त कराने के आश्वासन के बाद रास्ता बहाल किया।
प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने बताया कि डेढ़ माह पहले चौमुखा बाजार से नागदी बाजार तक की सड़क बनाई गई थी, जिसे सीवरेज बिछाने के लिए खोद दिया। अब इसे ठीक नहीं किया जा रहा।ऐसे में बाजार पर इसका असर आने लगा है।ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जिम्मेदार लोगों को शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई को राजी नहीं। मजबूरन जाम लगाना पड़ा।उन्होंने समझाइश करने आए पुलिस अधिकारियों को भी कहा कि 'कब तक बर्दाश्त करें साÓब, सड़क का हाल तो देखोÓ।
सुनाई खरी-खरी
गुस्साए दुकानदार मौके पर नगर परिषद सभापति को बुलाने की मांग पर अड़ गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सीवरेज कंपनी के अधिकारियों को दुकानदारों के रोष का सामना करना पड़ गया। व्यापारियों ने अधिकारियों को खूब खरी-खरी सुनाई। सुनील हाड़ौती व योगेश कसेरा ने कहा कि साहब जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लोग हो रहे चोटिल, करो समाधान
अंकुर अग्रवाल व कपिल कसेरा ने बताया कि पांच दिन हो गए सड़क की खुदाई करे, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई।कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। सड़क ठीक नहीं हुई तो बारिश में परेशानी और बढ़ जाएगी।
...तो शुरू हुआ काम
दुकानदारों के आक्रोश के बाद सीवरेज कम्पनी से जुड़े अधिकारियों ने ठीक कराने का काम शुरू कर दिया। यहां पांच दिन से सड़क को खोदकर छोड़ रखा था।

Published on:
09 Jun 2018 10:02 pm