बूंदी

जोरदार बारिश से मेज नदी में उफान गेण्डोली-झालीजी का बराना मार्ग दूसरे दिन भी बंद…

केशवरायपाटन में चार इंच बारिश दर्ज अन्नपूर्णा बांध में 8 फीट आवक हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 7:20 PM IST
mansoon update news rivers overflow after heavy rain in bundi
जोरदार बारिश से मेज नदी में उफान गेण्डोली-झालीजी का बराना मार्ग दूसरे दिन भी बंद...

बूंदी. जिले में शनिवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश का दिनभर इंतजार रहा। बूंदी शहर में धूप निकलने के बाद हुई उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। शनिवार को सुबह आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में केशवरायपाटन में 99, इंद्रगढ़ में 21, नैनवां में 15, हिंडोली में तीन, तालेड़ा में 2 और बूंदी में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मेज नदी के उफान पर बहने से गेण्डोली-झालीजी का बराना मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। अन्नपूर्णा बांध में 8 फीट आवक हुई। बांध शुक्रवार को पूरी तरह सूखा हुआ था।

Published on: