बूंदी

बूंदी में शोभायात्रा पर अचानक बरसने लगे पत्थर, आज बाजार कराए बंद

आज बूंदी के बाजारों को बंद कराया गया है। पुलिस हमला करने वाले समाज विशेष के युवकों की तलाश कर रही है...
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2018, 12:12 PM IST
shobha yatra

बूंदी। बूंदी में बीती रात बवाल हो गया। रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान लोग फूलों की बारिश कर रहे थे, जैसे ही शोभायात्रा शहर के मीरागेट क्षेत्र में पहुंची तो कुछ समाज कंटकों ने फूलों की बारिश की जगह पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने माहौल संभालने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। पत्थरबाजी में एक होमगार्ड जवान समेत कुछ लोग घायल हो गए।

आज बाजार कराए बंद
इसके विरोध में आज बूंदी के बाजारों को बंद कराया गया है। पुलिस हमला करने वाले समाज विशेष के युवकों की तलाश कर रही है।

मीरागेट क्षेत्र में हुआ विवाद
पुलिस ने बताया बीती रात शोभायात्रा शहर के बाजारों से होकर गुजर रही थी। जैसे ही मीरागेट क्षेत्र में पहुंची यह विवाद हो गया। पत्थरबाजी करने वाले समाज कंटकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज सवेरे चौगान दरवाजे पर लोग जमा हो गए। बढ़ती भीड़ देखकर पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है।

वहीं राजधानी जयपुर में भी पुलिस आई दवाब में
जयपुर के रामगंज में रविवार को उस समय पुलिस पर बन आई जब रामगंज बाजार से रामनवमी का जुलुस निकल रहा था। बाजार में स्थित एक धार्मिक स्थल के बाहर जुलुस में सवार लोगों ने जय श्री राम के इतने नारे लगाए कि पुलिस भी दवाब में आ गई। अचानक पुलिस की भीड़ बढऩे लगी। जब तक जय श्री राम और मोदी-मोदी की नारेबाजी होती रही वहां से पुलिस हिली तक नहीं। गनीमत रही कि शहर का माहौल फिर से नहीं बिगड़ा।

सितंबर में मामूली विवाद पर लगा था कर्फ्यू
गौरतलब है कि रामगंज में पिछले साल सितंबर में मामूली विवाद के बाद शहर का माहौल इतना खराब हुआ था कि पांच दिन तक शहर के बाजारों में कर्फ्य लगा दिया गया था। विवाद सिर्फ इतना था कि पुलिस ने समाज विशेष के एक युवक को हैलमेट पहनने के लिए कहा था। इसके बाद आगजनी, मारपीट का जो मंजर बना उसमें एक युवक की उसमें मौत हो गई। कई गाडि़यों को आग के हवाले कर दिया गया। इसी तरह का माहौल

Updated on:
26 Mar 2018, 12:12 PM IST
Published on: