केशवरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी ने दोपहर को कापरेन कृषि उपज मंडी परिसर में एफसीआई द्वारा संचालित समर्थन मूल्य गेंहू खरीद केंद्र व राजफैड के चना सरसों खरीद केंद्र का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और खरीद का जायजा लिया।
कापरेन. केशवरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी ने दोपहर को कापरेन कृषि उपज मंडी परिसर में एफसीआई द्वारा संचालित समर्थन मूल्य गेंहू खरीद केंद्र व राजफैड के चना सरसों खरीद केंद्र का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और खरीद का जायजा लिया। इस दौरान विधायक प्रेमी ने एफसीआई के गुणवत्ता निरीक्षक लालचंद मीणा से खरीद की व्यवस्था, बारदाने, तुलाई और भराई आदि की जानकारी ली। खरीद में देरी होने और केंद्र के निर्धारित खरीद लक्ष्य से कम खरीद होने पर तुलाई की रफ्तार बढाने और लक्ष्य के अनुसार खरीद करने के निर्देश दिए।
साथ ही किसानों के हित मे काम करते हुए मापदंड में सरकार द्वारा मिली छूट के अनुसार अधिक से अधिक गेंहू की तुलाई करवाने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि गेंहू खरीद केंद्र पर खरीद की रफ्तार कम होने से प्रतिदिन की खरीद कम हो रही है। सरकार द्वारा छूट दिए जाने के बाद तुलाई व खरीद की रफ्तार बढ़ गई है। वहीं सरकार से गेहूं की खरीद जून माह तक किए जाने की मांग की गई है, जिससे वंचित सभी किसानों का गेंहू की खरीद हो सके।इसके बाद विधायक ने मंडी में राजफैड द्वारा संचालित चना, सरसों खरीद केंद्र पर पहुच कर किसानों की समस्याएं सुनी।इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ पन्नालाल मीणा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद गोचर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक बाकलीवाल, अमृत लाल गुर्जर, अरुण मीणा, मनोज शर्मा, रघुवीर मीणा, सुनील गौतम, जितेंद्र खींची, सोनू मीणा, दिनेश योगी, राम भरोस मीणा, श्याम बिहारी दुबे, वाजिद अली, सुरेश गुर्जर, नरेश मेघवाल, तोलाराम मीणा, रमेश मीणा भोजराज मीना आदि शामिल हैं।
लाखेरी. शहर की गौण कृषि मंडी की अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार सायंविधायक सीएल प्रेमी ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी की स्थिति को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता बताई। विधायक प्रेमी ने कहा कि मंडी में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। न तो पर्याप्त छाया की व्यवस्था है और न ही उपज सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। इस दौरान किसान मुकेश गुर्जर, परवीन गुर्जर, बद्रीलाल सहित अन्य ने मंडी में जगह की कमी और अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया।
दलहन-तिलहन खरीद केन्द्र की व्यवस्थाएं परखी
देई. नैनवां क्रय विक्रय सरकारी समिति देई केंद्र पर चल रहे दलहन/ तिलहन के खरीद केंद्र का निरीक्षण अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितिया कोटा बलङ्क्षवदर ङ्क्षसह गिल ने किया। निरीक्षण में उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति बूंदी मुकेश मोहन गर्ग व महाप्रबंधक नैनवां क्रय विक्रय सहकारी समिति किरण नागर शामिल रहे। क्रय विक्रय सरकारी समिति देई मैनेजर कमलेश जैन ने खरीद केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां खरीद केंद्र पर किसानों की जींस ग्रेङ्क्षडग मशीन द्वारा खरीदी जा रही है। केन्द्र पर बारदाने की व्यवस्था की जानकारी ली। खरीद केंद्र पर छाया पानी की व्यवस्थाएं देखी। उसके बाद कृर्षि उपज मंडी में संचालित सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक का भी निरीक्षण किया। अतिरिक्त रजिस्ट्रार सरकारी समितिया कोटा बलङ्क्षवदर ङ्क्षसह गिल ने बताया राजफैड द्वारा संचालित खरीद केन्द्रों की जांच की जा रही है। खरीद केंद्र पर आने वाली समस्या को देखा जाएगा।