बूंदी

नए सत्र में बूंदी कन्या महाविद्यालय का बदलेगा स्वरूप

खरीदे जाएंगे उपकरण व पुस्तकें
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 6:42 PM IST
nae satr mein boondee kanya mahaavidyaalay ka badalega svaroop
nae satr mein boondee kanya mahaavidyaalay ka badalega svaroop

बूंदी. छात्राओं को सुविधाओं के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। पुराने कबाड़ हो रहे कमरों के साथ उपयोगी वस्तुओं का भी विस्तार होगा। खेल मैदान के साथ शौचालय आदि की व्यवस्था आगामी सत्र में छात्राओं को मिलेगी। यह सब होगा राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत।
नए सत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय का स्वरूप बदला सा नजर आएगा। विकास कार्य को लेकर रूसा की ओर से मिले ५० लाख रुपए की राशि से यहां जीर्णोद्धार और उपकरण खरीद आदि के कार्य होंगे। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से कन्या महाविद्यालय को अंतिम किश्त राशि मिल चुकी। महाविद्यालय प्रशासन शीघ्र ही पीडब्ल्यूडी को प्रोजेक्ट तैयार कर देगा। अप्रेल माह में कार्य शुरू होंगे।

read More : खरीद केंद्र ही शुरू नहीं, कहां बेचे उपज, किसानों को खल रही खरीद केंद्रों की कमी

यह मिलेंगे उपकरण
कन्या महाविद्यालय को रूसा के तहत मिली अंतिम किश्त की राशि से भवन, गृह विज्ञान, भूगोल से संबंधित उपकरण, पुस्तकालय में टेबिल-कुर्सी, किताबे आदि खरीदे जाएंगे। नवनिर्मित सेमीनार हॉल के लिए भी फर्नीचर एवं अन्य कार्यों के लिए उपकरण क्रय किए जाएंगे।

Read more : चोरी छिपे होने वाले बाल विवाहों की रोकथाम में सभी की सहभागिता जरूरी

जीर्णोद्धार के कार्य
महाविद्यालय में पुराने व कबाड़ हो रहे कमरों आदि का जीर्णोद्धार कार्य होगा। इसके तहत कॉलेज परिसर पर प्रशासनिक भवन की प्रथम मंजिल पर बने पांच कमरे तथा गृह विज्ञान प्रयोगशाला, साइकिल स्टैंड, खेलमैदान, शौचालय आदि का निर्माण कराया जाएगा।


लगाए जाएंगे कैमरे, होगा अध्ययन
महाविद्यालय में अंतिम किश्त की राशि से शुरू होने कार्यों के तहत नए ब्लॉकों में आठ कैमरे लगाए जाएंगे। ई-क्लास रूम का सेटअप तैयार हो गया। इससे छात्राएं अध्ययन व व्याख्याता वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अध्यन कर सकेंगे।
महाविद्यालय में जीर्णोद्धार व उपकरण खरीद के लिए रूसा की अंतिम किश्त मिल चुकी है। प्रोजेक्ट बनाकर पीडब्ल्यूडी को सौंपा जाएगा। अप्रेल माह से कार्य शुरू हो जाएंगे।
पी.के. सालोदिया, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय, बूंदी

Published on: